Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी-रजत के बाद अब इस शख्स ने छोड़ा शो, कहा- क्या कह सकता…

Published by : Ashish Lata Updated At : 08 Jan 2025 10:03 AM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Sheezan Khan

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में जल्द ही लीप आने वाला है. जिसके बाद नए कलाकारों की एंट्री होगी. बीते दिनों भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज ने शो छोड़ने की घोषणा की. अब शीजान खान का नाम इसमें शामिल हो गया है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन-दिनों ट्रेंड में बना हुआ है. एक तरफ जहां शो की लेटेस्ट कहानी दिलचस्प होती जा रही है. वहीं दूसरी तरफ जल्द ही इसमें लीप आने वाला है. जिसके बाद पुराने स्टारकास्ट की छुट्टी होगी और नए कलाकारों की एंट्री होगी. भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज ने बीते दिनों अनाउंस किया कि वह अब शो का हिस्सा नहीं है. अब इसमें एक और कलाकार का नाम शामिल हो गया है.

शीजान खान ने सीरियल को कहा अलविदा

शीजान खान ने गुम है किसी के प्यार में छोड़ने की अनाउंसमेंट की. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. जिसमें सवी और रजत के साथ क्रू मेंबर और डायरेक्टर को देखा जा सकता है. वहीं कैप्शन में लिखा, तो मैं इसके बारे में क्या कह सकता हूं! इतना कम दिनों में इतना सारा प्यार!!! सचमुच नया साल मुबारक हो! मैं #GHKKPM की इस खूबसूरत यात्रा को कभी नहीं भूल सकता, जिसमें अद्भुत लोगों, प्रतिभाशाली कलाकारों और दर्शकों से मुलाकात हुई. भावी हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी! खुशी है कि मैं इस कैरेक्टर के माध्यम से अपनी कला पर काम कर सका, जितना धन्यवाद बोलूं उतना कम है!!! यह शीजान खान है! जल्द ही फिर मिलेंगे!! मैं आपसे यह वादा करता हूं!”

शीजान के पोस्ट पर हितेश भारद्वाज ने किया यह कमेंट

हितेश भारद्वाज ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “भाई लाल दिल वाले इमोजी के साथ” एक यूजर ने लिखा, ”सवी को भावी जैसा दोस्त चाहिए ही.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”लाइफ में भावी जैसा बेस्ट फ्रेंड हो तो पति अपने आप सीधा हो जाता है… आपका बेस्ट डायलॉग दोस्ती में तलाक नहीं होता चाहे वक्त ना मिले, हमेशा पॉज करें, कभी नहीं रुकें.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”अनुभव बनने के लिए आपका शुक्रिया… फिर किसी दूसरे सीरियल में मिलते हैं.”

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सनम जौहर ने लीप के बाद शो में एंट्री को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझसे संपर्क किया गया…

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो को अलविदा कहने पर रजत ने तोड़ी चुप्पी, हितेश भारद्वाज बोले- थोड़ा परेशान हूं लेकिन…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola