Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लाश देखकर ईशान का होगा बुरा हाल! रूपा का पूरा सच आएगा सामने
Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Nov 2023 9:10 AM
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया जाएगा कि ईशान उसके बर्थडे के गिफ्ट पर मैसेज लिखता है. सुरेखा अंदर आती है और पूछती है कि क्या वह मजाक पर मुस्कुरा रहा था. वहीं, ईशान के सामने रूपा का सारा सच सामने आएगा.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: ‘गुम है किसी के प्यार में’ का लेटेस्ट ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. सीरियल में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा मख्य रोल निभाते हैं. ईशान और सवी के बीच होने वाली नोंक-झोंक लोगों को अच्छी लगती है. ईशान, सवी का गुरू बन जाता है, लेकिन उसकी एक गलती की वजह से सवी नाराज हो जाती है. ईशान उसे मनाने की कोशिश कर रही है. हालांकि सवी नहीं मानती. ईशान हर कोशिश कर रहा है ताकि वो एक बार फिर से सवी का विश्वास जीत पाए. इस बीच ईशान को पता चलता है कि सवी का जन्मदिन आने वाला है और इसे लेकर वो खास प्लान बनाता है. वहीं, ईशान, सवी को हॉस्टल के दीवार से कूदते देख उसका पीछा करता है. वो देखता है कि सवी एक अजीब से घर में घुसती है.
सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ का आने वाला एपिसोड
सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में‘ में दिखाया जाएगा कि ईशान उसके बर्थडे के गिफ्ट पर मैसेज लिखता है. सुरेखा अंदर आती है और पूछती है कि क्या वह मजाक पर मुस्कुरा रहा था. वह यह जांचने की कोशिश करती है कि वह क्या छिपा रहा है. वह यह कहते हुए उसे वापस छीन लेता है कि यह कुछ नहीं है. वह उससे कल जल्दी घर लौटने के लिए कहती है क्योंकि उसने लड़की के परिवार को घर आमंत्रित किया है. ईशान सोचता है कि वह उसे सवी की सरप्राइज बर्थडे पार्टी के बारे में नहीं बता सकता.
https://www.instagram.com/p/Cy70ncqg6w1/
अश्विनी कहेगी भवानी काकू से अपने दिल की बात
वहीं, अश्विनी, भवानी से कहती है कि वो हरिणी और वीनू से मिलने जाएगी. भवानी इसके लिए मान जाती है. भवानी विराट की फोटो देखकर कहती है कि अश्विनी को लगता है कि उसे सवी का जन्मदिन याद नहीं है. वह कहती है कि वो सवी का जन्मदिन कभी नहीं भूल सकती. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशान, सवी का पीछा करते हुए उस अजीब से घर में दीवार के जरिए घुसता है. वो जैसे ही कूदता है एक गड्डे में पहुंच जाता है. उसे गड्ढे में लाश पड़ी होगी. लाश देखकर ईशान का हालत खराब हो जाएगा और वो जोर-जोर से चिल्लाने लगेगा. ईशान की आवाज सुनकर रूपा चाकू लेकर आ जाएगी. ईशान उस बताएगा कि वो अपनी स्टूडेंट सवि को खोजते हुए आया है. ईशान को लगेगा कि कहीं रूपा ने कही सवी को तो नहीं मार डाला और इस बारे में वो उससे पूछेगा भी.
https://www.instagram.com/p/CzJJYRtAb0f/
रूपा का सच आएगा ईशान के सामने
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईशान के सामने रूपा का सारा सच सामने आ जाएगा. रूपा उसे बताएगी कि वो एक मर्डर मिस्ट्री राइटर है. रूपा उसे सवी द्वारा साइन किया हुआ बॉन्ड भी बता देगी. साथ ही कहेगी कि सवी अपनी बहन की मदद करना चाहती है. हालांकि सच्चाई क्या है इस बारे में तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा. वहीं, ‘गुम है कसी के प्यार में’ में किशोरी शहाणे, भवानी काकू का किरदार निभाती थी. वो सवी की दादी के रोल में थी. हालांकि वो सीरीयल में कम ही दिखाई देती थी. किशोरी को सृति झा का शो कैसे मुझे तुम मिल गए’ मिल गया है. टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट बताती है कि किशोरी शहाणे ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने के लिए बोर्ड पर आई हैं. लेकिन इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आया है और मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी नहीं हुआ है. लेकिन कहा जा रहा है कि उन्होंने गुम है किसी के प्यार में को अलविदा कह दिया है. बता दें कि गुम है किसी के प्यार में के अलावा, वह बिग बॉस मराठी, शक्ति – अस्तित्व के एहसास की, और इश्क में मरजावां जैसे शो के लिए भी जानी जाती हैं.
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin को इस एक्टर ने कहा अलविदा, हाथ आया दमदार प्रोजेक्ट, सवी से है कनेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










