Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, कहा- जन्माष्टमी समारोह बेहद…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
गुम है किसी के प्यार में आने वाला एपिसोड का काफी रोमांचक और मजेदार होने वाला है. सवी और रजत को सई की कस्टडी मिल चुकी है. रजत का पूरा परिवार सई के वेलकम के लिए पूरा घर सजाता है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जा रहा कि सवी और रजत को फाइनली सई की कस्टडी मिल गई. हालांकि अर्श, सई को डराता है, ताकि वो जज के सामने आशका का नाम लें. सई उसका ही नाम लेती है, लेकिन जज सारी बातें पता कर लेती है. जिसके बाद जज फैसला सुनाती है कि सई, सवी और रजत के पास ही रहनी चाहिए. वहीं, इस बार जन्माष्टमी उत्सव ठक्कर परिवार के लिए बहुत खास होगा. अपकमिंग ट्रैक को लेकर हितेश भारद्वाज ने पर्दा हटाया है.
गुम है किसी के प्यार में अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा
गुम है किसी के प्यार में रजत, सवी और सई हाथी गोधा पालकी बर्थडे कन्हैया लाल की में परफॉर्म करेंगे. इसका प्रीमियर 28 अगस्त से 1 सितंबर तक होगा. इसमें सई अपने माता-पिता सवी और रजत के बीच गलतफहमियों को दूर करती दिखेगी. साथ ही उन्हें करीब लाने की कोशिश करेगी.
हितेश भारद्वाज शो का हिस्सा बनने पर जाने क्या कहा
हितेश भारद्वाज ने कहा, “मैं जन्माष्टमी समारोह का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं. हर फेस्टिवल में मैं स्टार परिवार के नये कलाकारों से मिलता हूं और उनसे जुड़ता हूं. मैं कुछ नाटक और ड्रामा का हिस्सा हूं. हाथी गोधा पालकी बर्थडे कन्हैया लाल की जरूर दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखेगा.”
गुम है किसी के प्यार में आज के रात के एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा
आज रात के गुम है किसी के प्यार में के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी, सई की स्वागत के लिए उसके पसंद का मिठाई बनाती है. सवी अपनी पहली रसोई में सूजी का हलवा सबके लिए बनाती है. उसके हलवे की तारीफ घर में हर कोई करता है. हालांकि रजत उतना कुछ नहीं कहता. रजत के पिता सवी को उसके पहले रसोई के लिए एक हीरों का हार देते हैं. सवी उसे लेने से मना करती है, लेकिन बार-बार सबके कहने पर वो उसे रख लेती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










