Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो में होगी अब इस नये किरदार की एंट्री, शादी के 1 दिन बाद ही सवी को तलाक देगा रजत

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
गुम है किसी के प्यार में एक दिलचस्प टर्न आने वाला है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि कोर्ट में जज सई से पूछती है कि वो किसके साथ रहना चाहती है. वहीं, रजत, सवी को तलाक देने की बात कहता है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में का अपकमिंग एपिसोड काफी रोमांचक होने वाला है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सई की कस्टडी मिलने के लिए सवी और रजत ने शादी कर ली. सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाएगा कि सवी और आशका में सई को लेकर बहस होती है. आशका उसे अपनी तरफ से गवाही देने के लिए कहती है. सवी के मना करने पर आशका उसपर इल्जाम लगाती है कि उसने रजत से सिर्फ पैसों के लिए शादी की है. साथ ही उसने सई को इसके लिए जरिया बनाया है.
गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया जाएगा
सीरियल में दिखाया जाएगा कि कोर्ट में जज सी से पूछती है कि वो किसके साथ रहना चाहती है. सई, आशका का नाम लेती है और उसका जवाब सुनकर रजत का परिवार काफी दुखी हो जाता है. जज फिर आशका और सवी से अकेले में बात करने का फैसला लेती है.
जल्द ही सीरियल में किस नये किरदार की एंट्री होने वाली है
जज से आशका कहती है कि उसे लगता है कि सई की बेहतर देखभाल कर सकती है. आशका बताती है कि सई की परवरिश के लिए उसने दो नैनी रखा है. साथ ही कियान के बारे में बताती है. आशका कहती है कियान एक बड़े स्कूल में पढ़ रहा है और अगर उसे सई की कस्टडी मिलती है तो वो उसे भी एक बड़े स्कूल में पढ़ने भेज देगी. तो इतना तय है कि कियान की एंट्री होने वाली है.
सवी को क्यों तलाक देगा रजत
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि जज के सामने सई का जवाब सुनने के बाद रजत, सवी को तलाक देने की बात कहता है. रजत कहता है सई ने आशका को चुना है तो उनके साथ रहने का मतलब नहीं. हालांकि सवी कहती है कि उसे कोई गुजारा भत्ता नहीं चाहिए और वो सिर्फ सई का भला चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










