Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन हरिनी ने लीप के बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी भी चीज…
Published by : Ashish Lata Updated At : 23 Dec 2024 11:09 AM
Ankita Khare on quitting Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें जल्द ही लीप आने वाला है. जिसके बाद कई स्टारकास्ट सीरियल को अलविदा कहेंगे. अब अंकिता खरे ने शो छोड़ने पर चुप्पी तोड़ी है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट ट्रैक सवी और रजत की इर्द-गिर्द घूमता है. दोनों के बीच नोकझोंक देखने को मिल रही है. हालांकि दर्शकों को शायद कहानी पसंद नहीं आ रही है. इसलिए तो यह टीआरपी चार्ट में काफी कम रेटिंग हासिल कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही शो एक लीप लेने वाला है. जिसके बाद कई स्टारकास्ट की छुट्टी होगी. इसमें अंकिता खरे का नाम भी शामिल है.
क्या लीप के बाद अंकिता खरे गुम है किसी के प्यार में को कहेंगी अलविदा
अंकिता खरे हिट ड्रामा सीरीज में हरिनी की भूमिका निभाती है, जो सवी की बहन है. साल 2023 में लीप आने के बाद से ही अंकिता शो का हिस्सा बनी हुई हैं. हाल ही में ऐसी अफवाहें थीं कि अंकिता शो छोड़ रही हैं. टेलीचक्कर से बात करते हुए अब एक्ट्रेस ने कहा, ”मैं अभी किसी भी चीज पर कमेंट नहीं करना चाहती हूं. बस मैं ऑफिशियल पुष्टि का इंतजार कर रही हूं.”
भाविका शर्मा ने लीप को लेकर बात की
गुम है किसी के प्यार में लीप आने और भाविका शर्मा के शो छोड़ने की अफवाहें भी जोरो पर है. एक्ट्रेस ने इंडियन फोरम संग बात करते हुए इसपर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, ”लीप के बारे में मैंने भी मीडिया में ही पढ़ा है. हमें प्रोडक्शन हाउस से इस तरह की किसी भी बात के बारे में सूचित नहीं किया है और इसके बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं है.”
Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में आएगा लीप, सवी और रजत कहेंगे शो को अलविदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










