Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत-आशिका के अफेयर पर इस शख्स ने सवी को दी चेतावनी, आएगा बड़ा तूफान

Published by : Ashish Lata Updated At : 25 Nov 2024 6:29 PM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अर्श सवी से मिलने आता है और उसे आशिका और रजत की बढ़ती नजदीकियों के बारे में बताता है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि जैसे ही रजत ईशा के एक्सीडेंट के पीछे की सच्चाई उजागर करने वाला होता है, वैसे ही आशिका दुर्घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार करती है. वह रजत को कियान से वादा करने के लिए कहती है कि वह उसे जेल जाने से रोकेगा.

आशिका-रजत आते हैं करीब

आशिका और रजत इस घटना के बाद करीब आते दिख रहे हैं. हालांकि रजत बस कियान के लिए अपनी एक्स वाइफ का बचाव करता है. आशिका रजत और सवी के बीच दरार पैदा करने की साजिश रच रही है. उसको लगता है कि रजत आज भी उसी से प्यार करता है. इधर रजत, सवी से सच्चाई छिपाता है, जिससे दोनों के बीच गलतफहमी पैदा हो जाती है. इसी बीच रजत और आशिका, जिस होटल में जाते हैं. वहां आग लग जाती है. यह खबर ठक्करों तक पहुंचती है. सवी जैसे ही होटल पहुंचती है, वह देखती है कि रजत आशिका को गोद में उठाए हुए है. यह सब देखकर वह टूट जाती और रोने लगती है.

गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में क्या होगा खास

गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अर्श सवी से मिलने जाता है. वह उसे देखकर चौंक जाती है. अर्श ने आशिका और रजत के बीच बढ़ती नजदीकियों के बारे में अपनी चिंता जाहिर की और सवी से रिक्वेस्ट किया कि वह रजत से बात करे और उसे समझाए कि आशिका अब उसकी पत्नी नहीं है. वह सवी को याद दिलाता है कि छह साल हो गए हैं और रजत को आगे बढ़ना चाहिए. हालांकि, सवी अपने पति का बचाव करती है और कहती है कि वह कुछ भी नहीं सुनना चाहती है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स संग चल रहा है रजत का अफेयर, सवी ने रंगे हाथों पकड़ा

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सवी ने अविनाश मिश्रा को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इन बातों में….

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola