Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशिका से शादी के प्लान में नहीं है अर्श, इस शख्स ने पूछा सवी किससे करती है प्यार
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Dec 2024 11:44 AM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Sheezan Khan
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि मृण्मयी अपने नये बॉस के बारे में सवी को बताने उसके घर आती है. सवी उसे बताती है कि वह अनुभव के गृहप्रवेश पार्टी में जा रही है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सई, सवी को मिले तोहफे के बारे में पूछती है. वह कहती है ये गिफ्ट उसे उसके बचपन के दोस्त अनुभव ने दिया है. रजत उसकी बातें सुन लेता है. स्कूल जाने से पहले सई, रजत को अनुभव के गृह प्रवेश पार्टी में साथ चलने के लिए कहती है, लेकिन वह मना कर देता है. दूसरी तरफ मृण्मयी के ऑफिस में नया मैनेजर आता है. ये नया मैनेजर और कोई नहीं बल्कि अर्श होता है. मृण्मयी काफी निराश हो जाती है और जॉब से इस्तीफा देने का सोचती है.
अनुभव का नाम लेकर सवी को चिढ़ाएगी मृण्मयी
सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुभव बिजनेस डील के लिए अर्श को फोन करता है. अर्श सोचता है कि उसका प्लान काम कर गया. रजत को अमन बताता है कि अनुभव ने अर्श को डील दे दिया. मृण्मयी अपने नये बॉस के बारे में सवी को बताने उसके घर आती है. सवी उसे बताती है कि वह अनुभव के गृहप्रवेश पार्टी में जा रही है. मृण्मयी उसे चिढ़ाते हुए कहती है कि अगर वह सिंगल होती तो वह उसे अनुभव के साथ मिलाने का सोचती. ये बातें रजत सुन लेता है. सवी एक बार फिर रजत को पार्टी में चलने के लिए कहती है, लेकिन वह मना कर देता है.
सवी से अनुभव ने रजत को लेकर पूछा ये सवाल
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि पार्टी में सवी, अर्श को देखती है और उसके बारे में अनुभव से पूछती है. अनुभव बताता है कि वह उसके साथ बिजनेस कर रहा है. सवी, अर्श को दूसरी औरतों के साथ फ्लर्ट करते देखता है. अनुभव, अर्श से शादी के बारे में पूछता है और वह कहता है कि उसका शादी का कोई प्लान नहीं है. सवी उसकी बातें सुनकर हैरान हो जाती है. सवी सोचती है कि क्या अर्श, आशिका से शादी नहीं करना चाहता. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुभव, सवी से पूछता है कि क्या वह रजत से प्यार करती है. ये सब रजत सुनकर चौंक जाता है.
Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा, कहा- कियान को बचाने की वजह से…
Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सई अब बनेगी शेफ, आयशा सिंह के नये शो ‘मन्नत’ का आया प्रोमो, VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










