Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल को छोड़ते ही इस एक्टर को मिला बड़ा ऑफर, अब इस शो में आएंगे नजर

Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Jan 2025 9:48 AM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

'गुम है किसी के प्यार में' लीप आने वाला है और दर्शक आगे की कहानी जानने के लिए बेताब हैं. शो को भाविका शर्मा, हितेश भारद्वाज ने अलविदा कह दिया है. अब शो के एक अहम किरदार को बड़ा ऑफर मिला है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ लीप आने वाला है. एक-एक करके शो को कलाकार सीरियल को अलविदा कह रहे हैं. भाविका शर्मा, हितेश भारद्वाज के बाद शीजान खान ने शो को छोड़ दिया है. कहा जा रहा है कि लीप के बाद मेकर्स नये कलाकारों को लेकर आएंगे. अब सीरियल का चेहरा कौन बनेगा, इसे लेकर अभी तक कई नाम सामने आ चुके हैं. अब सुनने में आ रहा है कि एक्टर अंकित अरोड़ा जो शो में अर्श गुजराल का रोल निभा रहे हैं, उन्हें एक बड़ा प्रोजेक्ट ऑफर हुआ है.

गुम है किसी के प्यार में के इस एक्टर को मिला बड़ा ऑफर

‘गुम है किसी के प्यार में’ अंकित अरोड़ा नेगेटिव रोल अर्श गुजराल का किरदार निभाते हैं. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट की मानें तो अर्श को कलर्स का एक नया ऑफर हुआ है. सूत्र की मानें तो इस शो में एक्टर को लीड रोल निभाने का मौका मिलेगा. हालांकि अंकित ने अभी तक पेपर्स पर साइन नहीं किया है. कहा जा रहा है मेकर्स उन्हें शो में लेने के लिए काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और अभी बातचीत चल रही है.

सवी से ये वादा करने के लिए कहेगी सई

‘गुम है किसी के प्यार में’ के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ठक्कर और भोसले परिवार सवी को उसको पुराने सपने के बारे में याद दिलाते हैं. वह सवी को याद दिलाते हैं कि उसका सपना आईपीएस अधिकारी बनने का था. सवी ये सब देखकर रोने लगती है. सई उसके पास आती है और उसे चुप कराती है. सई उसे याद दिलाती है कि उसने अपने दादा से अपना सपना पूरा करने का वादा किया था. सई उससे बार-बार वादा करने के लिए कहती है कि वह इसे पूरा करेगी. सवी उसकी बातें सुनकर चुप रहती है.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और रजत इस दिन करेंगे आखिरी एपिसोड शूट, शो में आएगा लीप

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin नहीं होगा ऑफ-एयर, सवी का कटेगा पत्ता, मेकर्स कर रहे नयी कहानी प्लान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola