Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो में भाविका शर्मा के बाद अब इस एक्टर की होगी एंट्री, निभाएंगे ये किरदार

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :05 May 2025 8:33 AM
विज्ञापन
Bhavika Sharma reacts to Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin off air

Bhavika Sharma reacts to Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin off air

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा के बाद अब एक और एक्टर की एंट्री हो रही है. अब उनका कौन सा किरदार होगा, ये भी जानकारी सामने आ चुकी है. वैभवी हंकारे का ट्रैक अब खत्म हो चुका है और अब वह शो में नहीं दिखेंगी.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो गुम है किसी के प्यार में एक नयी कहानी शुरू होने वाली है. ये कहानी भाविका शर्मा, परम सिंह और सनमजौहर के ईद-गिर्द घूमेगी. शो में वैभवी हंकारे का ट्रैक मेकर्स ने द एंड कर दिया है और एक नयी लव स्टोरी अब दर्शकों को देखने मिलेगी. वैभवी के जाने और भाविका के आने के बाद कास्ट में नये बदलवा देकने मिलेंगे. अब शो में एक नये एक्टर की एंट्री की जानकारी सामने आई है. अब ये शख्स कौन है आपको बताते हैं.

गुम है किसी के प्यार में होगी अभिषेक सिंह

बंगाली एक्टर अभिषेक सिंह अब स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में नजर आएंगे. शो में अभिषेक एक ऑफिसर के रोल में दिखेंगे, सवी यानी भाविका शर्मा के सीनियर होंगे. उनका किरदार आकर्षक और प्रभावशाली होगा, जो सवी के लिए नयी चुनौतियां लेकर आएगा. एक्टर ने शो में अपनी एंट्री को लेकर कहा, ”ये किरदार में हर शेड है जैसा मैं निभाना चाहता था. शो की फैन फॉलोइंग बहुत है और हिंदी टीवी और ओटीटी हमेशा से मेरे रडार में है. मुंबई में एक शूट के दौरान मैं गुम है किसी के प्यार के मेकर्स से मिला और उसके बाद ये रोल मिला. मैंने शूटिंग शुरू कर दी है और मुझे काफी मजा आ रहा है. मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शक मेरी परफॉरमेंस पसंद करेंगे.”

गुम है किसी के प्यार में भाविका हंकारे का ट्रैक हुआ खत्म

गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा आईपीएस अधिकारी के किरदार में दिख रही है. वह अपने पति रजत और नील की पत्नी तेजू की मौत के पीछे की वजह खोज रही है. वह रजत की बॉडी देखकर टूट जाती है. भाविका की दोबारा एंट्री से दर्शकों को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. कुछ दर्शकों ने उनका शो में दिल खोलकर स्वागत किया, जबकि कुछ यूजर्स ने उनके दोबारा एंट्री पर सवाल उठाया. वहीं, वैभवी हंकारे के जाने से उनके फैंस भी काफी दुखी है.

यहां पढ़ें- सारा तेंदुलकर को भूले शुभमन गिल ? इस एक्ट्रेस संग जुड़ा नाम, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आईं सचिन की बेटी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola