GHKPM Spoiler: DIG सर की बात सुनकर पाखी के उड़े होश, क्या सई और विराट की बनेगी जोड़ी?

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: ‘गुम है किसी के प्यार में’ आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट, दुर्घटना स्थल पर पहुंचता है. उसके साथ सई भी होती है. विराट और साई मिलकर कई घायल अधिकारियों की जान बचाते है.
Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein) में सई और विराट के बीच एक बार फिर तीखी बहस होती है. सवी और विनायक का एक ही स्कूल में एडमिशन हो जाता है. हालांकि पाखी इससे खुश नहीं है और उसके पास विराट की बात मानने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है.
‘गुम है किसी के प्यार में’ आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट, सई के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचता है. सई घायल हुए अधिकारियों का इलाज करती है. वह उनके दर्द को कम करने के लिए दर्द निवारक दवाएं देती हैं, साथ ही उनके घावों को भी ठीक करती है. विराट और साईं मिलकर कई घायल अधिकारियों की जान बचाते है.
विराट और सई को ऐसे काम करते देख डीआईजी साहब उनकी तारीफ करते है. डीआईजी एक डॉक्टर के रूप में सई को काम करते देख उसकी खूब प्रशंसा करते है. जिसके बाद दोनों अपने- अपने घर चले जाते है. इधर, चव्हाण निवास में विनायक और सवी अपने स्कूल के बारे में सबको बताता है और कहता है उसे वहां बहुत मजा आया. तभी वहां पर डीआईजी आते है.
Also Read: GHKKPM Spoiler: नागपुर छोड़कर नहीं जाएगी सई, विराट के सामने रखेगी ये शर्त, शो में आएगा नया ट्विस्ट
डीआईजी सर विराट के पास एक ऑफर लेकर आते है. वो कहते है कि तुम्हारा और सई का एक खास बॉन्ड है और दोनों की टीम काफी अच्छी है. ऐसे में वो उससे पूछते है कि क्या वो सई के साथ एक टीम के रूप में काम कर सकता है. पाखी उनकी बात सुन लेती है. पाखी ये बात घरवालों को बता देती है. विराट इस ऑफर पर सोचने का वक्त मांगता है. पाखी, विराट से माफी मांगती है और उससे कहती है वो उसे माफ कर दें. पाखी कहती है वो उनके रिश्ते की परवाह करती है और साथ ही वो सई के साथ उसे काम नहीं करने की बात कहती है. विराट कहता है कि वो खुद नहीं चाहता कि सई के साथ काम करे. अब देखना होगा कि क्या सही में विराट औऱ सई साथ में काम करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










