GHKKPM Spoiler: सवी के घर पर पाखी के सामने हुआ बड़ा खुलासा, सई-विराट की जिंदगी में आएगा नया तूफान

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ दर्शकों को नया ट्विस्ट देखने मिलने वाला है. सई वापस पाखी और विराट की जिंदगी में आ गई है. ये राज भी खुल चुका है कि सवी, विराट-सई की बेटी है.
Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein) हर हफ्ते टॉप 5 सीरीयल्स में रहता है. टीआरपी रेस में उसका दबदबा बना हुआ है. सई की चव्हाण फैमिली में वापसी हो चुकी है. सई और विराट की बेटी सवी पर हर कोई ज्यादा ध्यान दे रहा है. पाखी को डर लग रहा है कि सई उसकी जगह घर में ना ले ले.
‘गुम है किसी के प्यार में’ का नया प्रोमो जारी हुआ है. प्रोमो में दिखाया गया है कि रात 12 बजे विराट और विनायक के घर नहीं आने पर पाखी काफी परेशान हो जाती है. पाखी दोनों के बारे में पूछने के लिए सई के घर जाती है. वहां पाखी जो देखती है, उसके होश उड़ जाते है. विराट और सई एक-साथ उसे दिखते है. दोनों एक-दूसरे के कंधे पर सिर रखकर सोए होते है.
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट
‘गुम है किसी के प्यार में’ का प्रोमो जारी कर चैनल ने कैप्शन में लिखा है, पाखी की नजरों ने देखा है जो पल, क्या वो कोई इतेफाक था या फिर सच. क्या है इन पलों के पीछे की सच्चाई. वीडियो देखकर यूजर्स इसपर ताबड़तोड़ कमेंट्स कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सई-विराट फिर से करीब आ रहे है. एक अन्य यूजर ने लिखा, पाखी की शक्ल तो देखो. एक यूजर ने लिखा, सई-विराट बेस्ट है.
इस बात को लेकर पाखी है नाराज
‘गुम है किसी के प्यार में’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि सई के वापस आने से पाखी थोड़ा परेशान है. सई फैसला करती है कि उसकी बेटी सवी किसी बड़े स्कूल में नहीं जाएगी. जिसके बाद विराट भी अपने बेटे को सवी के स्कूल में भेजने का फैसला करती है. इस बात से पाखी खुश नहीं दिखती. हालांकि विराट उसे समझाता है लेकिन फिर भी वो नहीं समझती. पाखी उससे कहती है कि हमारे बेटे को अच्छा स्कूल मिलना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










