Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein के सेट पर मिला ‘सई’ को कोई खास! इस शख्स को डेट करने की है चर्चा

Updated:
विज्ञापन
Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein के सेट पर मिला ‘सई’ को कोई खास! इस शख्स को डेट करने की है चर्चा

सीरीयल ‘गुम है किसी के प्यार में’ हर बार टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे होता है. शो में आयशा सिंह सई का रोल निभाती है. खबरें है कि एक्ट्रेस को सेट पर कोई खास इंसान मिल गया है. चलिए आपको बताते है वो कौन इंसान है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: स्टार प्लस का सीरीयल ‘गुम है किसी के प्यार में’ इन दिनों दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रहा है. शो में सई का रोल आयशा सिंह निभाती है. वो बहुत कम समय में ही टीवी जगत की जानी-पहचानी एक्ट्रेस बन गई है. फैंस उनके पोस्ट और वीडियोज पर जमकर प्यार लुटाते है. इस बीच अफवाह है कि उन्हें सेट पर कोई कास मिल गया है.

सई को मिला कोई खास!

‘गुम है किसी के प्यार में’ आयशा सिंह और नील भट्ट की जोड़ी दर्शकों को काफी पसन्द आती है. शो में दोनों पति-पत्नी का रोल निभाते है. टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो आयशा को शो के सेट पर कोई खास मिल गया है. हालांकि वो कौन है इसका खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन ये बात तो सबको पता है कि सई की नजदीकियां शो के प्रोड्यूसर राजेश राम सिंह के बेटे ईशान राजेश सिंह है.

ईशान को डेट कर रही सई?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईशान राजेश सिंह और आयशा सिंह सेट पर अक्सर समय बिताते दिखते है. दोनों एक-दूसरे के साथ तसवीरें और फन वीडियोज पोस्ट करते रहते है. आयशा के इंस्टाग्राम पर भी ईशान संग कई फोटोज मौजूद है. ऐसी चर्चा है कि जाहिर तौर पर आयशा और ईशान सिर्फ दोस्त से कहीं ज्यादा हैं. हालांकि कुछ कन्फर्म नहीं हुआ है लेकिन उनके बढ़ते रिश्ते की कई अफवाहें हैं जो दोस्ती से कहीं बढ़कर है.

सई के बारे में जानें ये बात

‘गुम है किसी के प्यार में’ की सई उर्फ आयशा सिंह ने लॉ की डिग्री ले रखी है. वहीं, आयशा ने साल 2015 में डोली अरमानों की सीरियल से डेब्‍यू किया था. वो अबतक जिंदगी अभी बाकी है मेरे दोस्‍त में नजर आ चुकी है, लेकिन उन्हें पहचान ‘गुम है किसी के प्यार में’ से मिली. इंस्टाग्राम पर उन्हें 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है.

Also Read: GHKPM: विराट से लेकर सई तक… कितने पढ़े-लिखे हैं ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आपके फेवरेट स्टार्स? जानिए

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola