कॉमेडियन भारती सिंह के खिलाफ दर्ज हुई FIR, दाढ़ी-मूंछ पर कमेंट करना पड़ा भारी, SGPC ने जतायी नाराजगी

Updated at : 17 May 2022 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
कॉमेडियन भारती सिंह के खिलाफ दर्ज हुई FIR, दाढ़ी-मूंछ पर कमेंट करना पड़ा भारी, SGPC ने जतायी नाराजगी

कॉमेडियन भारती सिंह अपने एक मजाक की वजह से मुश्किल में आ गई हैं. उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने दाढ़ी और मूंछ पर एक जोक किया था

विज्ञापन

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) अपने एक मजाक की वजह से मुश्किल में आ गई हैं. उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने दाढ़ी और मूंछ पर एक जोक किया था जिसकी वजह से उन्हें सिख समुदाय की आलोचना का सामना करना पड़ा है. कॉमेडियन की टिप्पणी एसजीपीसी (Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee) को पसंद नहीं आई जिन्होंने अब भारती सिंह के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है. एसजीपीसी सचिव ने आरोप लगाया है कि भारती सिंह की विवादित टिप्पणियों से सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है.

भारती सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज

रिपब्लिक वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, एसजीपीसी सचिव ने कहा है कि भारती सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है. समुदाय ने कॉमेडियन की भाषा की निंदा करते हुए कहा कि यह उनकी मांग थी कि कॉमेडियन को जल्द ही गिरफ्तार किया जाए. एसजीपीसी का आरोप है कि भारती सिंह द्वारा सिख समुदाय के लिए इस्तेमाल की जाने वाली भाषा आपत्तिजनक और निंदनीय है.

कॉमेडियन के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, भारती सिंह के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 295-A के तहत पुलिस में FIR दर्ज करवाई गई है. जहां भारती सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, वहीं कुछ सिख संगठनों ने अमृतसर में कॉमेडियन के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है.

दाढ़ी और मूंछ को लेकर कही ये बात

वीडियो में वह ‘दाढ़ी और मूंछ’ रखने के फायदों का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं. कॉमेडियन का कहना है कि जब आप दूध पीते हैं और अपने मुंह में दाढ़ी रखते हैं, तो इसका स्वाद सेवाइयां जैसा होता है. मेरी काफी सारी फ्रेंड्स जिनकी अभी शादी हुई है वो सारा दिन दाढी-मूंछ से जुएं निकालने में बिजी रहती हैं. इसकी छोटी क्लिप वायरल हो रही है, जिससे कई नेटिज़न्स, विशेष रूप से सिख समुदाय, भारती को अपनी दाढ़ी और मूंछ का अनादर करने के लिए फटकार लगा रहे हैं.

Also Read: स्मिता पाटिल संग Cannes में शामिल हुईं थीं शबाना आजमी, श्याम बेनेगल ने कहा था- अपनी पसंदीदा साड़ी…
भारती सिंह ने वीडियो जारी कर मांगी माफी

भारती सिंह ने वीडियो शेयर कर माफी मांगी है. भारती ने कहा, “पिछले 3 से 4 दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि मैंने ‘दाढ़ी मूंछ’ का मजाक उड़ाया है. मैंने वीडियो को बार-बार देखा है और लोगों से भी इसे देखने की रिक्वेस्ट करती हूं क्योंकि मैंने किसी भी धर्म या जाति के खिलाफ कुछ नहीं कहा है. मैंने किसी पंजाबी का मज़ाक नहीं उड़ाया है. मैं सिर्फ अपनी दोस्त के साथ मजाक कर रही थी. अगर मेरी इन लाइनों की वजह से किसी को दुख पहुंचा है तो मैं हाथ जोड़कर उनसे माफी मांगती हूं. मैं खुद पंजाब से हूं और अमृतसर में पैदा हुई हूं. मैं पंजाब के लोगों का मान रखूंगी. मुझे पंजाबी होने पर गर्व है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola