फेमस गुजराती गायिका किंजल दवे के धमाकेदार गीत ‘जीवी ले’ ने जीत लिये लाखों दिल

Updated:
विज्ञापन

किंजल दवे गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रसिद्ध गायिका हैं और बहुत लंबे समय से संगीत जगत का हिस्सा हैं. उन्होंने जाने-माने निर्माताओं और संगीतकारों के साथ प्रोजेक्ट किए हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी नई पेशकश ‘जीवी ले’ को रिलीज किया. इसकी जानकारी उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के पोस्ट के माध्यम से दी है.

विज्ञापन

किंजल दवे गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रसिद्ध गायिका हैं और बहुत लंबे समय से संगीत जगत का हिस्सा हैं. उन्होंने जाने-माने निर्माताओं और संगीतकारों के साथ प्रोजेक्ट किए हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी नई पेशकश ‘जीवी ले’ को रिलीज किया. इसकी जानकारी उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के पोस्ट के माध्यम से दी है.

विज्ञापन

जीवी ले का निर्माण ललित दवे ने किया है, गीत राजवीरसिंह वाघेला द्वारा, संगीत विशाल वाघेश्वरी और सुनील वाघेश्वरी ने दिया है. इस प्रोजेक्ट का पूरा प्रोडक्शन उनके छोटे भाई आकाश दवे ने किया है. गीत ‘जीवी ले’ दिल का अनुसरण करके जीवन को बेहतरीन तरीके से जीने की बात कर रहा है. खुल के जीने का नाम है किंजल दवे कि ये बेहद मस्ती भरी पेशकश.

इस गाने के वीडियो में किंजल ने जैकेट और अविएटर्स पहना है. यह गीत खुशी के स्वाद और जीवंत पृष्ठभूमि का एक रंगीन संयोजन है. फैन और फॉलोअर्स इस मजेदार और मनोरंजक गाने का जी भर के आनंद ले रहे हैं. इसे घरों और दोस्तों के बीच बजाते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान अा जाती है. लोग उसके दीवाने हो रहे हैं. किंजल ने वाकई बहुत ही बखूबी तरीके से इस गाने को अंजाम दिया है.

Also Read: दिग्गज अभिनेत्री सविता बजाज ने बयां किया दर्द, इलाज के लिए पैसे नहीं, घरवालों ने भी छोड़ दिया साथ

किंजल अपने गीत के माध्यम से इस मुश्किल माहौल को खुशनुमा बना रही है. इस तरह के रंगीन और हर्षित गीत के चलते किंजल अभी के समय की कठिन परिस्थिति को हल्का और उज्ज्वल करने का प्रयास करना चाहती हैं. संदेश सरल है ‘अपना जीवन पूरी तरह से जीएं’. जहां लोग सुखी जीवन जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं उस वक़्त इस बात को लबों पे लाना और इतने प्यार और सलीके से दोहराना कि ‘जीवी ले’ इससे भली बात और कुछ हो ही नहीं सकती.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola