TRP Report: जानिए इस हफ्ते के टॉप 5 सीरियल, अनुपमा से लेकर ये शोज ने दर्शकों को किया खूब मनोरंजन

Updated:
विज्ञापन

BARC 14th Week Rating: बार्क की 14वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग सामने आ गई है. टॉप 5 में एक बार फिर से अनुपमा ने बाजी मारी है. चलिए आपको बताते है इस बार लिस्ट में किस सीरियल्स ने अपनी-अपनी जगह बनाई है.

विज्ञापन
undefined

बार्क की 14वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग सामने आ गई है. स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा एक बार फिर से नंबर एक पर है. शो को रेटिंग 2.7 मिली है. ये शो जब से शुरू हुआ है तब से ही नंबर एक पर बना हुआ है.

विज्ञापन
undefined

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है नंबर दूसरे पर है. शो का ट्रैक काफी दिलचस्प हो गया है, जो दर्शकों को कहानी से बांधे हुए है. शो में हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत मुख्य किरदार निभा रहे है. इसे 2.3 टीआरपी मिली है.

undefined

नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा का शो गुम है किसी के प्यार में इस हफ्ते तीसरे नंबर पर है. इस सीरियल को 2.2 की रेटिंग मिली है. शो में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि विराट फिर से सई को अपनी जिंदगी में वापस लाना चाहता है.

undefined

मेघा चक्रवर्ती, सीरत कपूर और करण वोहरा का शो इमली चौथे नंबर पर है. ये शो हर बार टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहता है. सीरियल को 1.8 की रेटिंग मिली है.

undefined

आकाश आहूजा और निहारिका चौकी का शो फालतू टॉप 5 में पांचवें नंबर पर है. शो का लेटेस्ट ट्रैक दर्शकों को काफी पसन्द आ रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola