Cannes 2023: रेड कार्पेट पर सपना चौधरी का चला जादू, इस लुक में नजर आई हरियाणवी डांसर

हरियाणवी डांस सेंसेशन सपना चौधरी ने कान्स में डेब्यू कर लिया. सपना कहती हैं, मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि आज मैं अंग्रेजी या किसी भी अंतरराष्ट्रीय भाषाओं को न जानने के बाद भी मैं आज यहां हूं, मुझे इस बात पर गर्व है.

हरियाणवी डांस सेंसेशन सपना चौधरी ने कान्स में डेब्यू कर लिया. सपना रेड कार्पेट पर छा गई. उनकी अदा, उनकी स्माइल पर फैंस मर-मिटे. तसवीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

सपना चौधरी रेड कार्पेट पर चलने वाली पहली रीजनल आर्टिस्ट बन गई हैं. सपना सबसे बड़ी फ्रेंच शाखा एयर फ्रांस के साथ कलैबरेट करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं. वो व्हाइट और क्रीम ड्रेस में बेहद हसीन लगी.
सपना कहती हैं, “कान्स सिर्फ एक सपना नहीं है, बल्कि किसी भी अभिनेत्री/अभिनेता के लिए जीवन भर का सपना है, और मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि आज मैं अंग्रेजी या किसी भी अंतरराष्ट्रीय भाषाओं को न जानने के बाद भी मैं आज यहां हूं, मुझे इस बात पर गर्व है.

देसी क्वीन ने कहा, एयर फ्रांस के लोग इतने उदार और स्वीकार करने वाले हैं, मुझे लगता है कि स्वीकृति परिवर्तन और मानवता की दिशा में भी सबसे बड़ा कदम है!” रेड कार्पेट पर चलने के अपने ड्रीम डेब्यू के बारे में बात करते हुए सपना ने कहा, “कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करना एक अविश्वसनीय अनुभव है. रेड कार्पेट पर चलना अवास्तविक था.
इस मुकाम को हासिल करने वाली पहली रीजनल आर्टिस्ट बनना एक सपने के सच होने जैसा है. मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी, लेकिन मैं उन अवसरों के लिए आभारी हूं जो मेरे रास्ते में आए और मेरे प्रशंसकों और मेरी टीम के समर्थन के कारण.” उनके प्रशंसक उनके बारे में उत्साहित हैं, क्योंकि वह फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाली पहली हरियाणवी कलाकार है.

सपना चौधरी एक पॉपुलर हरियाणवी डांसर है. सपना के डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते है. वो सलमान खान के शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










