ePaper

GOSSIP: जल्द ही फिर से घोड़ी चढ़ेंगे नागा चैतन्य! सामंथा प्रभु ने एक्स हसबेंड के नाम का कराया है टैटू

Updated at : 18 Apr 2022 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
GOSSIP: जल्द ही फिर से घोड़ी चढ़ेंगे नागा चैतन्य! सामंथा प्रभु ने एक्स हसबेंड के नाम का कराया है टैटू

सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य साउथ इंडस्ट्री के मोस्ट लव्ड कपल में से एक थे. हालांकि कुछ महीनें पहले दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली है. अब खबर है कि नागा जल्द ही शादी करने वाले हैं.

विज्ञापन

सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और उनके एक्स हसबेंड नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) साउथ के लव्ड कपल में से एक है. हालांकि दोनों ने बीते साल 2 अक्टूबर को एक दूसरे के साथ तलाक लेने का ऐलान किया था. उनके इस अनाउंसमेंट से सभी शॉक्ड रह गए थे. दोनों के फैंस काफी निराश रह गए थे. दोनों ने शादी से पहले कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था. अब नागा चैतन्य को लेकर एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है.

रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार फिर से नागा चैतन्य शादी करने के लिए तैयार है. सूत्रों का कहना है कि नागा चैतन्य बहुत जल्द शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि इस बार वह किसी एक्टर से शादी नहीं करेंगे. लड़की कहीं बाहर की होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद नागा काफी ज्यादा टूट गए थे. उन्होंने बहुत मुश्किल से खुद को संभाला था. इसलिए अब उनका परिवार नहीं चाहता है कि वह एक्ट्रेस से शादी करे. हालांकि अभी इन रिपोर्ट्स पर अक्किनेनी परिवार की ओर से बयान आना बाकी है.

https://www.instagram.com/p/CWknJXaBM5i/

आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु से पहले नागा श्रुति हासन को डेट कर रहे थे. दोनों की लिंकअप की कई खबरें सामने आ रही थी. यह भी कहा जा रहा था कि चैतन्य गब्बर सिंह फेम महिला के साथ घर बसाने की योजना बना रहे थे. नागा चैत्नय और श्रुति पहली बार 2013 में मिले थे. उस वक्त एक्ट्रेस ने नागा चैतन्य का दिल तोड़ा और इसके कुछ वक्त बाद नागा चैतन्य की जिंदगी में अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु की एंट्री हुई थी. बाद में दोनों का रोमांस शुरू हुआ और शादी हो गई.

https://www.instagram.com/p/Cb70faMpw3o/
सामांथा प्रभु ने नागा के नाम का करवाया टैटू

हर साल अपने शरीर पर टैटू गुदवाने वाले लाखों लोगों में से कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें अंत में कुछ साल बाद पछतावा होता है. तेलुगू अदाकारा सामंथा रूथ प्रभु का भी कुछ ऐसा ही हाल है. एक फैन ने उनसे पूछा, “कुछ टैटू विचार जिन्हें आप किसी दिन आजमाना चाहेंगे.” सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जवाब में एक वीडियो पोस्ट किया और स्पष्ट, मजबूत शब्दों के साथ कहा, “आप जानते हैं कि एक बात जो मैं अपने छोटे से स्व को बताऊंगा, वह कभी भी टैटू नहीं बनवाना है. कभी नहीं. कभी नहीं. कभी, एक टैटू बनवाओ. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola