खानदानी गहने लौटाने से लेकर धोखाधड़ी तक, दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद के ब्रेकअप ने खूब बटौरी सुर्खियां

Updated:
विज्ञापन
खानदानी गहने लौटाने से लेकर धोखाधड़ी तक, दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद के ब्रेकअप ने खूब बटौरी सुर्खियां

दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद टीवी इंडस्ट्री के क्यूटटेस्ट कपल थे, हालांकि अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है और स्टार्स अपनी-अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं. हालांकि आज हम आपको बताएंगे कि कैसे अलग होने के बाद दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाये, जिसने काफी सुर्खियां बटौरी.

विज्ञापन
undefined

दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद आज भले ही एक दूसरे से अलग हो गए हो, लेकिन किसी ने किसी वजह से दोनों सुर्खियों में बने रहते हैं. बीते दिनों दिव्या पर वरुण की बहन ने पुश्तैनी गहने वापस नहीं करने का आरोप लगाया था.

undefined

नेटिजन ने जब दिव्या अग्रवाल को गहने वापस नहीं करने के लिए फटकार लगाई, तो उन्होंने जवाब दिया, “हां तो एक साल बाद याद आया? जीने दो भाई.

undefined

ज्वैलरी लौटाने से पहले एक्ट्रेस ने एक तस्वीर भी शेयर की. जिसमें लिखा, मैंने इन्हें कभी नहीं पहना.. अब लगभग एक साल हो गया है.. मुझे याद नहीं था, मैं लौटा रही हूं.

undefined

वरुण से एक बार लाइव के दौरान फैंस ने पूछा था कि क्या दिव्या अग्रवाल ने उन्हें धोखा दिया है. जिसके जवाब में एक्टर ने कहा, “मैंने नहीं भाई.” बाद में दिव्या ने ट्वीट किया और कहा, “और अगर मैं सवाल-जवाब खेलना शुरू कर दूं… हाहाहा…मेरे सब्र की परीक्षा मत लो.”

undefined

दिव्या ने यह भी खुलासा किया था कि कैसे वरुण सूद उनसे बात करने के लिए किसी न किसी वजह से उनसे संपर्क करने की कोशिश करते हैं.

undefined

दिव्या को एक फैन ने स्पष्ट रूप से बोलने के लिए कहा कि वरुण के साथ उनके रिश्ते में क्या गलत हुआ. उन्होंने जवाब दिया, “बहुत ज्यादा गंदा हो जाता है.. यह बहुत आसान है.. मेरे आसपास के लोग समझ सकते हैं कि मैं एक महिला हूं. मैं पहले खुश नहीं था, लेकिन अब मैं हूं…बस यही मायने रखता है”.

undefined

पिछले साल दिव्या ने एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था, “मैं वरुण के साथ अपना भविष्य नहीं देख पा रही थी और इसलिए मैंने अच्छे नोट पर रिश्ता खत्म करने का फैसला किया. हमारे ब्रेकअप की खबर को सोशल मीडिया पर डालने का फैसला मेरा था.” मुझे इसके लिए काफी हेट भी मिला, लेकिन कोई बात नहीं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola