Dalljiet Kaur: व्हाइट लहंगे में दुल्हन बन बला सी खूबसूरत दिखीं दलजीत कौर, पति निखिल के बच्चों संग दिया पोज

Updated:
विज्ञापन

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर और बिजनेसमैन निखिल पटेल फाइनली आज एक दूसरे के हो गए. कपल आज दोस्तों और फैमिली के बीच शादी के बंधन में बंध गये. उनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

विज्ञापन
undefined

टीवी स्टार दलजीत कौर के लिए आज का दिन बहुत खास है. उन्होंने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड संग शादी रचा ली है. उनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

विज्ञापन
undefined

अब दलजीत ने भी अपनी वेडिंग फोटोज इंस्टाग्रां पर शेयर की है. तस्वीरों में दुल्हन दलजीत कौर सफेद लहंगे और लाल दुपट्टा के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

undefined

उन्होंने ब्राइडल आउटफिट के साथ हीरे के ज्वेलरी को कैरी किया है. एक्ट्रेस का गोल्डन कलीरा काफी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

undefined

दलजीत कौर की शादी में उनकी बेस्टी करिश्मा तन्ना, रिद्धि डोगरा, सनाया ईरानी ने जमकर धमाल किया और उनकी शादी को एंजॉय किया. बता दें कि दलजीत कुछ दिनों में केनिया चली जाएंगी.

undefined

दलजीत की वेडिंग फोटोज में उन्होंने निखिल के बच्चों संग पोज भी दिया. इधर निखिल ने अपने पापा होने का फर्ज निभाते हुए जेडन को हाथों से पकड़ा हुआ था.

undefined

फोटोज को शेयर करते हुए दलजीत ने लिखा, ”मिस्टर और मिसेज पटेल…लाइफ के नये चैप्टर की शुरुआत…आप लोग का आशीर्वाद”.

undefined

दलजीत और निखिल की वेडिंग फोटोज और वीडियोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”दोनों साथ में कितने प्यारे लग रहे हैं…इन लोगों को दुनिया की सारी खुशियां मिले”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”दलजीत वेडिंग आउटफिट में कितनी सुंदर लग रही हैं…व्हाइट वेडिंग डे”.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola