Priyanka Chahar Choudhary ने पहनी इतनी सस्ती ड्रेस, कीमत पर यकीन करना है मुश्किल
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Jun 2023 3:47 PM
बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस है. प्रियंका काफी ग्लैमरस और खूबसूरत है. उनके इंस्टाग्राम पर उनकी एक से बढ़कर एक तसवीरें मौजूद है.

बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी अपने हुस्न का जादू फैंस पर चलाती रहती है. प्रियंका बेहद खूबसूरत और हसीन है और उनकी अदाओं पर फैंस मर-मिटते है.
https://www.instagram.com/p/CtwTKGeKXn1/?hl=enप्रियंका चाहर चौधरी ने एक रील वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो पेस्टल कलर के लॉन्ग कुर्ती में नजर आ रही है. ये कुर्ती काफी सस्ती है, जिसे आप भी खरीद सकती है. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो ये सिर्फ 1899 रुपये की है.

प्रियंका ने टीवी सीरियल गठबंधन में सेजल पारेख के रूप में अपनी शुरुआत की. वह शो उडारियां में अपने अभिनय के बाद काफी लोकप्रिय हुई. शो में उनके साथ अंकित गुप्ता थे.

अंकित गुप्ता संग प्रियंका की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसन्द आती है. दोनों ने बिग बॉस 16 में भी अपनी केमिस्ट्री की वजह से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था.

प्रियंका चौधरी का जन्म 13 अगस्त 1996 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था. 2022 तक वह 26 साल की है. प्रियंका को अपने शुरुआती दिनों में स्केचिंग और डांस करने का काफी शौक था. जयपुर में एक्ट्रेस ने अपना अकादमिक करियर पूरा किया और फिर सपनों के शहर मुंबई आई.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका के नेटवर्थ की बात करें तो उनके पास 20-25 करोड़ की संपत्ति है. हालांकि इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका का असली नाम परी चौधरी है. एक्ट्रेस ने न्यूमरोलॉजिस्ट के कहने पर नाम बदल कर परी से प्रियंका कर लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










