Emergency Release: कंगना रनौत की इमरजेंसी जल्द सिनेमाघरों में होगी रिलीज, मिला सेंसर सर्टिफिकेट

Emergency OTT Release
Emergency Release Date: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. मूवी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसे सेंसर सर्टिफिकेट पर मिल गया है. एक्ट्रेस ने खुद इस बात की जानकारी दी है.
Emergency Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग राजनीतिक-ड्रामा इमरजेंसी को कई चुनौतियों से गुजरना पड़ा, क्योंकि सीबीएफसी (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) ने फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई थी. हालांकि, सेंसर बोर्ड के साथ लंबे संघर्ष के बाद, अभिनेत्री को आखिरकार अपने होम प्रोडक्शन के लिए प्रमाणन मिल गया है. कंगना ने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की. उन्होने कहा, जल्द ही इमरजेंसी की नई रिलीज डेट अनाउंस होगी.
कंगना रनौत की इमरजेंसी कब होगी रिलीज
कंगना रनौत ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर एक ट्वीट किया. जिसमें लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमें अपनी फिल्म इमरजेंसी के लिए सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है, हम जल्द ही रिलीज की तारीख की घोषणा करेंगे. आपके इंतजार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद.” क्वीन की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “यह बहुत अच्छी खबर है! #इमरजेंसी के लिए सेंसर सर्टिफिकेट प्राप्त करने पर #कंगना रनौत को बधाई.”
इमरजेंसी में कट के लिए राजी हुईं थी कंगना
कंगना हाल ही में सेंसर बोर्ड की ओर से सुझाए गए कुछ कट्स जोड़ने पर सहमत हुई थीं. इमरजेंसी के सह-निर्माता जी स्टूडियोज की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीएफसी ने बताया कि कंगना बोर्ड की पुनरीक्षण समिति के सुझावों से सहमत थीं. यह याचिका तब दायर की गई थी, जब फिल्म को लेकर हंगामा मच गया था और कुछ लोगों ने सिख समुदाय की गलत प्रस्तुति को लेकर इस प्रोजेक्ट पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी.
इमरजेंसी फिल्म की क्या है कहानी
इमरजेंसी पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1975 से 1977 तक 21 महीने का आपातकाल लगाया था. फिल्म का निर्देशन करने के अलावा, कंगना ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है. इमरजेंसी में अनुपम खेर को जयप्रकाश नारायण के रूप में, श्रेयस तलपड़े को अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में, अशोक छाबड़ा को मोरारजी देसाई के रूप में, महिमा चौधरी को इंदिरा गांधी की करीबी विश्वासपात्र पुपुल जयकर के रूप में, मिलिंद सोमन को फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के रूप में, विशाख नायर को संजय गांधी और दिवंगत अनुभवी अभिनेता सतीश के रूप में दिखाया गया है.
Also Read- Kangana Ranaut की ‘इमरजेंसी’ इस वजह से हुई पोस्टपोन, एक्ट्रेस ने ट्वीट कर दी जानकारी
Also Read- Emergency Movie: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी पर बवाल, SGPC ने भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










