Diya Aur Baati Hum 2: जल्द लॉन्च होगा दीया और बाती हम का दूसरा सीजन, सूरज-संध्या को रिप्लेस करेंगे ये एक्टर्स

Updated:
विज्ञापन
Diya Aur Baati Hum 2: जल्द लॉन्च होगा दीया और बाती हम का दूसरा सीजन, सूरज-संध्या को रिप्लेस करेंगे ये एक्टर्स

दीपिका सिंह और अनस राशिद स्टारर दीया और बाती हम का दूसरे सीजन फिर से आ रहा है. जी हां रिपोर्ट्स के मुताबिक सीक्वल में में खुशी के साथ नवनीत मलिक और आशीष दीक्षित मुख्य किरदार में होंगे. बता दें कि यह शो संध्या जो एक आईपीएस अधिकारी है और उसके पति सूरज के बारे में था.

विज्ञापन

हमने कई टीवी शो देखे हैं, जो हाल ही में सीजन 2 के साथ वापस आए हैं. कुछ सीक्वल धमाकेदार रहा और दर्शकों ने इसे काफी ज्यादा प्यार दिया. लेकिन कई बुरी तरह फ्लॉप हो गई. इनमें बालिका बधू और ससुराल सिमर का 2, कसौटी जिंदगी की 2 जैसे शोज शामिल है. अब, एक और प्रतिष्ठित टीवी शो सीजन 2 के साथ लौट रहा है. जी हां हम बात कर रहे हैं पॉपुलर सीरियल ‘दीया और बाती हम’ की. इस सीरियल को फैंस ने काफी पसंद किया था. सूरज और संघ्या की जोड़ी को ढेर सारा प्यार मिला था. आज भी यूट्यूब और फेमबुक पर इसके क्लिप्स वायरल होते हैं. आइये जानते हैं सीक्वल कब से शुरू हो रहा है और कौन इनमें मेन लीड्स होंगे.

दीया और बाती हम सीजन 2 के साथ करेंगा धमाकेदार वापसी?

दीया और बाती सीजन 2 की टीआरपी भी बेहद शानदार रही है. यह शो लगभग पांच वर्षों तक चला और इसका निर्माण शशि सुमीत प्रोडक्शंस द्वारा किया गया था. अब, टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, इसका दूसरा सीजन शुरू होने के लिए पूरी तरह तैयार है. दीया और बाती हम सीजन 2 के साथ वापस आ रहा है. हालांकि, अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, शशि और सुमीत एक आईएएस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमेगा. खुशी दुबे, जो आशिकाना और नागिन में अपनी भूमिका के लिए मशहूर हैं, से डीएबीएच 2 में मुख्य भूमिका निभाने की उम्मीद है. ऐसी नवनीत मलिक और आशीष दीक्षित दीया और बाती हम सीजन 2 में मुख्य पुरुष भूमिका में खुशी के साथ शामिल होंगे.

तू सूरज मैं सांझ पियाजी भी साल 2020 में हुई थी लॉन्च

यह शो 2020 में शुरू हुआ था, लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया. शो में, संध्या और सूरज अंत में मर जाते हैं और इसलिए, दूसरे सीजन में दर्शक दीपिका और अनस को नहीं देख पाएंगे. इस शो का सीक्वल भी था, जिसका नाम ‘तू सूरज मैं सांझ पियाजी’ था. जिसमें रिया शर्मा और अविनेश रेखी ने अभिनय किया था. तू सूरज मैं सांझ पियाजी संध्या और सूरज की बेटी कनक के बारे में थी.

बातें कुछ अनकही सी की जगह लेगा दीया और बाती हम 2?

ऐसी अफवाह है कि प्रीमियर के लिए तैयार होने के बाद सीजन 2 को स्टार प्लस पर रात 9 बजे का टाइम स्लॉट मिलेगा. कथित तौर पर, यह चैनल पर बातें कुछ अनकही सी की जगह लेगा. इस महीने की शुरुआत में, यह बताया गया था कि दर्शकों में गिरावट के कारण सायली सालुंखे और मोहित मलिक की फिल्म कैंसिल की जा रही है. फिल्मीबीट की रिपोर्ट की मानें तो “स्टार प्लस नंबर एक चैनल है और हमेशा बेहतरीन शो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करना चाहता है. यह अगले साल आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले नया कंटेंट लॉन्च करेगा. बातें कुछ अनकही सी सवालों के घेरे में है और यह शो को अलविदा कह सकता है, क्योंकि चैनल प्रतिष्ठित रात 9 बजे के स्लॉट में एक मजबूत शो चाहता है. अगर रेटिंग में सुधार होता है तो इसे नए टाइम स्लॉट में भी ट्रांसफर किया जा सकता है.”

Also Read: Anupama: अमेरिका में अनुपमा-अनुज का होगा आमना-सामना, नए शख्स के आने से बदलेगी दोनों की किस्मत

दीया और बाती हम की क्या है कहानी

हम सभी को ‘दीया और बाती हम’ में दीपिका सिंह और अनस राशिद को देखना बहुत पसंद है. उन्होंने एक मनमोहक ऑन-स्क्रीन जोड़ी बनाई. संध्या और सूरज राठी को आज भी सभी याद करते हैं. शो की कहानी एक शिक्षित महिला संध्या के बारे में थी, जो आईपीएस अधिकारी बनना चाहती है. हालांकि, उसे सूरज राठी से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है, जो एक रसोइया है और कम शिक्षित है. उसके माता-पिता के एक आतंकवादी हमले में मरने के बाद उनके भाई ने सूरज के साथ उसकी शादी तय कर दी. सूरज की मां अपने बेटे के लिए पढ़ी-लिखी पत्नी नहीं चाहती, क्योंकि वह चाहती है कि लड़की घर पर रहे और घर संभाले. हालांकि, सूरज अपनी पत्नी के लिए खड़ा होता है और उसे आईपीएस अधिकारी बनने में मदद करता है. शो की कहानी संध्या और सूरज से जुड़े लोगों को काफी पसंद आई थी.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola