VIDEO : 'दिया और बाती' फेम दीपिका सिंह ने देसी अवतार में बिखेरा जलवा, नोरा फतेही के सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Feb 2021 9:14 PM
Diya Aur Baati Hum fame Deepika Singh dance video : टीवी शो 'दिया और बाती' (Diya Aur Baati Hum) से लोकप्रियता बटोरने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस अक्सर फोटो और वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती रहती हैं. इस बीच एक्ट्रेस का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दीपिका नोरा फतेही के सुपरहिट गाने 'छोड़ देंगे' पर धमाकेदार डांस करती हुई दिख रही हैं.
Diya Aur Baati Hum fame Deepika Singh dance video : टीवी शो ‘दिया और बाती’ (Diya Aur Baati Hum) से लोकप्रियता बटोरने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस अक्सर फोटो और वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती रहती हैं. इस बीच एक्ट्रेस का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दीपिका नोरा फतेही के सुपरहिट गाने ‘छोड़ देंगे’ पर धमाकेदार डांस करती हुई दिख रही हैं.
दीपिका सिंह का छोड़ देंगे वीडियो वायरल
दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है. वीडियो में वो नोरा के सॉन्ग ‘छोड़ देंगे’ पर कमाल का डांस कर रही है. लॉन्ग कुर्ती के साथ उन्होंने प्लाजो पैंट पहना हुआ है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है. ओपन हेयर में एक्ट्रेस का लुक देखने लायक है.
https://www.instagram.com/p/CLmZsfzhtdO/
दीपिका पूरी तरह से इंडियन ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. अबतक इसपर 45,451 लाइक्स आ चुके है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘आपको वीडियो बहुत अच्छा है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘आपके डांस मूव्स जबरदस्त है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘आप मेरी फेवरेट हो.’
दीया और बाती हम के कारण चर्चा में आईं दीपिका
दीपिका सिंह ने टीवी सीरियल दीया और बाती हम में संध्या राठी की भूमिका में एक आईपीएस अफसर बनी थी, कहानी से यही पता चलता है की कैसे कोई अपने पति और परिवार को संभाते हुए अपने सपने को कैसे साकार करता है.
डायरेक्टर रोहित राज गोयल से की है दीपिका ने शादी
दीपिका सिंह ने डायरेक्टर रोहित राज गोयल से 02 मई 2014 को विवाह किया था. इनकी शादी मीरा रोड समारोह स्थल में हुई थी इसमें दिया और बाती हम सीरियल के सभी लोग आये थे, रोहित उस धारावाहिक के निर्देशक थे लेकिन शादी के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया.
Also Read: शहनाज गिल जैसी दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, जरूर ट्राय करें ये 7 खूबसूरत ड्रेसेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










