Divya Agarwal ने बिजनेसमैन अपूर्वा पडगांवकर संग की सगाई, रोमांटिक तसवीरें शेयर कर कही दिल की बात

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल ने बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर संग सगाई कर ली है. एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन पर ये सगाई की. इसकी जानकारी दिव्या ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर दी है.

विज्ञापन
undefined

बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल एक बार फिर सुर्खियों में है. बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया और उसी खास दिन पर अदाकारा ने बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर संग सगाई भी कर ली.

विज्ञापन
undefined

दिव्या ने अपने मंगेतर के साथ कुछ तसवीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की और फैंस को बताया कि अब वह अकेली नहीं है, उनकी जिंदगी में कोई खास आ गया है. अपूर्वा ने अपनी लेडीलव को एक खूबसूरत सी रिंग के साथ प्रपोज किया.

undefined

दिव्या अग्रवाल की ओर से शेयर की गई फोटोज में एक्ट्रेस और उनके मंगेतर काफी खुश लग रहे है. दोनों कभी एक दूसरे को गले लगाकर तो कभी रिंग फ्लॉन्ट कर रोमांटिक पोज दे रहे है.

undefined

दिव्या की फोटोज पर वरुण सूद ने भी कमेंट कर स्माइली इमोजी शेयर की. बता दें कि एक्ट्रेस अपूर्व से पहले एक्टर वरुण सूद को डेट कर रही थी. हालांकि बीते 9 महीने पहले दोनों ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया.

undefined

वर्कफ्रंट की बात करें दिव्या हाल ही में ‘रेशम का रूमाल’ सॉन्ग में नजर आई थी. गाने ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था. दिव्या ने स्प्लिटविला 10, ऐस ऑफ स्पेस 1 और बिग बॉस ओटीटी में भाग लिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola