टीवी में आने से एयर होस्टेस रह चुकी हैं दीपिका कक्कड़, जानें टीवी की ‘संस्कारी बहु’ के बारे में ये बातें

Updated:
विज्ञापन

दीपिका ने पूरे दिल से इस्लाम अपनाया और शोएब से शादी के बाद अपना नाम बदलकर ‘फैजा’ रख लिया है. उन्होंने ऐसा करना क्यों चुना इस बारे में वो किसी को भी स्पष्टीकरण नहीं देना चाहती हैं. वो और शोएब टीवी का आइडल कपल हैं.

विज्ञापन
undefined

अपनी सादगी के लिए जानी जाने वाली और टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ आज घर-घर में जाना-पहचाना नाम हैं. ससुराल सिमर का में लीड भूमिका निभा चुकी एक्ट्रेस फिलहाल छोटे पर्दे से दूर हैं लेकिन वो अक्सर किसी ने किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. पति शोएब इब्राहिम के साथ उनका रोमांस भी कुछ ऐसा है जिसकी कई लोग प्रशंसा करते हैं. वो अक्सर परिवार के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. लेकिन क्या आप दीपिका के बारे में ये 7 बातें जानते हैं?

विज्ञापन
undefined

दीपिका ने पूरे दिल से इस्लाम अपनाया और शोएब से शादी के बाद अपना नाम बदलकर ‘फैजा’ रख लिया है. उन्होंने ऐसा करना क्यों चुना इस बारे में वो किसी को भी स्पष्टीकरण नहीं देना चाहती हैं. वो और शोएब टीवी का आइडल कपल हैं.

undefined

दीपिका आर्मी बैकग्राउंड से आती हैं. उनके पिता भारतीय सेना में थे और बिहार-यूपी के कुछ हिस्सों में तैनात थे. उनकी दो बड़ी बहनें हैं. यह बात कम ही लोग जानते हैं कि टीवी में आने से पहले दीपिका ने जेट एयरवेज के साथ 3 साल तक एयर-होस्टेस के रूप में काम किया!

undefined

शोएब के साथ दीपिका की यह दूसरी शादी है. उन्होंने पहले एक पायलट से शादी की थी लेकिन उनके बीच चीजें चल नहीं पाईं. दीपिका एक प्रशिक्षित कथक डांसर हैं. उन्होंने साल 2015 में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के सीजन 8 में हिस्सा लिया था और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था.

undefined

दीपिका का एक यूट्यब चैनल भी है और वह नियमित रूप से पोस्ट करती हैं. व्यंजनों से लेकर उत्सव के अवसरों तक, वह अपने प्रशंसकों के साथ अपनी छोटी सी दुनिया साझा करने का आनंद लेती है. उनके चैनल का नाम दीपिका की दुनिया है.

undefined

दीपिका और शोएब की शादी शोएब के पैतृक गांव यूपी के मौदहा हमीरपुर में हुई थी. दोनों ने साधारण तरीके से शादी की थी. दीपिका अपने तलाक और शोएब के साथ अपनी अंतरधार्मिक शादी के कारण काफी आलोचनाओं का शिकार रही हैं. अभिनेत्री ने नकारात्मकता पर ध्यान देने से पूरी तरह से इनकार किया है. वह उन कुछ सितारों में से एक हैं जो टीवी स्पेस में अपनी भारी लोकप्रियता के बावजूद निजी जीवन में साधारण रहना ही पसंद करती हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola