Dipika Kakar ने बताया बेबी के फर्स्ट स्कैन की फोटो देख कैसा था पति शोएब का रिएक्शन, VIDEO
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि बेबी की फर्स्ट स्कैन फोटो देखकर पति शोएब का कैसा रिएक्शन था. उन्होंने एक लाइन में ये भी बोला कि लाइफ का सबसे हसीन पल.
टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इन-दिनों दुनिया के सबसे खुशनसीब इंसान है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. स्टार्स ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें दोनों को मॉम और डैड कैप्शन का कैप पहने देखा जा सकता है, इसके साथ लिखा, हम लोग जल्द ही अपने पहले बच्चें को इस दुनिया में लाने जा रहे हैं…आपलोग अपना आशीर्वाद बनाये रखें. अब दीपिका कक्कड़ ने खुलासा किया है कि जब उनका पहला बेबी स्कैन था, तो बच्चे की फोटो देखकर शोएब इब्राहिम का कैसा रिएक्शन था.
दीपिका कक्कड़ ने ब्लॉग में कहा, ”मुझे समझ नहीं आ रहा है कि क्या कहूं. आप कितना ही कहते हैं कि ‘हम प्रेग्नेंट हैं’, एक मां उस दौर से क्या गुजरती है, एक पिता न तो महसूस कर सकता है और न ही अनुभव कर सकता है. हां, कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनसे आप दोनों साथ-साथ गुजरते हैं. मैं देख रही हूं कि उनका शरीर कैसे बदल रहा है, उनका मिजाज कैसे बदल रहा है.
दीपिका ने आगे बताया कि वास्तव में एक होने वाले पिता का क्या अनुभव होता है. उन्होंने साझा किया, “मुझे लगता है कि एक पिता वास्तव में सबसे खूबसूरत चीज का अनुभव करता है, जब वे बच्चे को स्कैन करते हुए देखते हैं.”स्कैन के बारे में बात करते समय शोएब के पास शब्द कम पड़ गए और उन्होंने कहा, “जब डॉक्टर ने हमें दिल की धड़कन सुनाई तो यह एक जादुई अनुभव है.”
Also Read: दीपिका कक्कड़ का हुआ था मिसकैरेज, एक्ट्रेस की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर शोएब बोले- हर कदम सोच समझकर…
दीपिका कक्कड़ ने खुलासा किया कि दीपिका पिछले साल की शुरुआत में भी प्रेग्नेंट हुई थी, हालांकि कुछ हफ्ते बाद ही उनका मिसकैरेज हो गया. उस दुख की घड़ी में अम्मी टूट गई थी. इसलिए इस बार हमने तीन महीने पूरे होने के बाद सभी के साथ ये न्यूज शेयर की है. यही कारण हैं कि इस बार फैंस के बार-बार पूछने पर भी मैंने तीन महीने पूरे होने दिए, तब जाकर प्रेग्नेंसी अनाउंस की, मुझे यकीन है कि आप सभी इसे समझेंगे. सिर्फ हम ही नहीं, कई लोग इससे गुजरते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए