सबा इब्राहिम की शादी में मौदहा पहुंची दीपिका कक्कड़, फैमिली के साथ जमकर की मस्ती, देखें VIDEO

शोएब इब्राहिम की बहन सबा की शादी की रस्में शुरू हो गई है. हालांकि एक्टर अपनी शूटिंग की वजह से अभी शामिल नहीं हो पाए हैं. ऐसे में उनकी पत्नी दीपिका ने मोर्चा संभालते हुए हर काम की जिम्मेदारी ली है. अब एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में शादी की रस्मों की एक झलक दी है.
शोएब इब्राहिम की बहन और दीपिका कक्कड़ की ननद सबा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है. शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं. पूरा परिवार शोएब के पैतृक घर मौदाहा पहुंच गया है, हालांकि अभिनेता अपने शूटिंग शेड्यूल के कारण उनके साथ नहीं है. ऐसे में उनकी पत्नी दीपिका ने शादी की रस्मों की एक झलक फैंस के साथ अपने ब्लॉग में शेयर की. वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी परिवार वाले एक साथ ढेर सारी मस्ती कर रहे है. वे लोग एक साथ बैठकर गाने गा रहे है, भूतों के किस्से सुन रहे है. दीपिका ने वीडियो में लिखा कि वह अपने पति शोएब को मिस कर रही हैं और जल्द ही आने के लिए कह रही है. बता दें कि सबा की पसंद को ध्यान में रखते हुए, दीपिका और शोएब ने पूरी शादी की तैयारियां की है.
Shoaib Ibrahim’s sister and Dipika Kakar’s sister-in-law Saba is going to tie the knot soon. The wedding functions have started. The entire family has reached Shoaib’s ancestral home in Maudaha, although the actor is not with them due to his shooting schedule. In such a situation, his wife Deepika shared a glimpse of the wedding rituals in her blog with the fans. It can be seen in the video that all the family members are having a lot of fun together. They are singing songs sitting together, listening to the tales of ghosts. Deepika wrote in the video that she is missing her husband Shoaib and is asking to come soon. Let us tell you that keeping in mind the choice of Saba, Deepika and Shoaib have made preparations for the entire wedding.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए