Sara Arjun: धुरंधर के बाद वायरल हुआ सारा अर्जुन का सालों पुराना वीडियो, क्यूटनेस पर फैंस लुटा रहे दिल

Updated:
विज्ञापन

Sara Arjun Childhood Video

Sara Arjun: नेटफ्लिक्स पर धुरंधर की रिलीज के बाद सारा अर्जुन का सालों पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बचपन में ‘विक्रम अप्पा’ कहते हुए उनकी मासूम बातें और क्यूटनेस देख फैंस एक बार फिर दिल हारते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Sara Arjun: नेटफ्लिक्स पर फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद एक्ट्रेस सारा अर्जुन एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी हालिया फिल्म नहीं, बल्कि साल 2011 का एक पुराना वीडियो है, जिसमें छह साल की सारा मासूमियत से अपने को-स्टार विक्रम को ‘विक्रम अप्पा’ कहती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस सारा की क्यूटनेस पर दिल हार बैठे हैं.

विज्ञापन

सारा का 2011 का वीडियो अब हो रहा वायरल

यह वीडियो 2011 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘देइवा थिरुमगल’ से जुड़ा है. उस वक्त दिए गए एक इंटरव्यू में नन्हीं सारा फिल्म की कहानी को बेहद मासूम अंदाज में समझाती दिखती हैं. फिल्म में विक्रम ने एक मानसिक रूप से कमजोर पिता का किरदार निभाया था, जो अपनी बेटी की कस्टडी के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ता है. सारा ने उनकी बेटी का रोल किया था.

वीडियो में सारा विक्रम को ‘अप्पा’ यानी पिता कहकर बुलाती हैं और बताती हैं कि फिल्म में वह कैसे अपने पापा का ख्याल रखती है. इतना ही नहीं, वह यह भी एक्ट करके दिखाती हैं कि जब वह अपने अप्पा से दूर होती है तो कितना दुखी महसूस करती है. सारा फिल्म में नजर आईं अनुष्का शेट्टी को प्यार से ‘दीदी’ कहती हैं, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है.

सारा अर्जुन का करियर

बात करें सारा अर्जुन के करियर की तो वह अभिनेता राज अर्जुन की बेटी हैं. महज डेढ़ साल की उम्र में उन्होंने पहला विज्ञापन शूट किया था. इसके बाद कई ऐड फिल्मों में नजर आईं. ‘देइवा थिरुमगल’ से उन्हें खास पहचान मिली. सारा ने एक थी डायन, जय हो, सैवम जैसी फिल्मों में भी काम किया. ‘पोन्नियिन सेल्वन’ में यंग नंदिनी के किरदार के बाद अब वह ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आईं. जल्द ही वह धुरंधर 2 और तेलुगु फिल्म यूफोरिया में भी दिखेंगी.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar Records: रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़े, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola