ePaper

दीपिका पादुकोण ने फ्रील बैकलेस ड्रेस में दिखाया टशन, यूजर्स ने कमेंट में लिखा- उफ्फ क्या अदाएं हैं...

Updated at : 16 Dec 2021 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण ने फ्रील बैकलेस ड्रेस में दिखाया टशन, यूजर्स ने कमेंट में लिखा- उफ्फ क्या अदाएं हैं...

दीपिका पादुकोण अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. रणवीर सिंह संग शादी करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को मदहोश करने के लिए तसवीरें साझा करती रहती हैं.

विज्ञापन
undefined

दीपिका पादुकोण अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. अभिनेता रणवीर सिंह से शादी करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को मदहोश करने के लिए अपनी ख्बूबसूरत तसवीरें शेयर करती रहती हैं. पति रणवीर सिंह के साथ जो खुद एक फैशन आइकन हैं, दोनों बॉलीवुड में सबसे हटकर आउटफिट पहनने वाले कपल्स में से एक हैं.

undefined

दीपिका ने 83 फिल्म के प्रमोशन इवेंट से अपना लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. एक्ट्रेस ने इस मौके के लिए बैकलेस नियॉन गुलाबी फ्रिली ड्रेस पहने देखा गया था. उनकी यह ड्रेस माइकल सिन्को के इम्पलपेबल ड्रीम ऑफ स्वान लेक कलेक्शन से है. उनकी तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसपर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

undefined

एक्ट्रेस ने अपनी ड्रेस को स्टेटमेंट चोपर्ड डायमंड डैंगलर्स के साथ बीच में पन्ना सेट के साथ पेयर किया. 83 के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने भी रेड कार्पेट से झलकियाँ साझा कीं जहाँ कबीर खान, मिनी माथुर, कपिल देव और रोमी भाटिया को देखा गया था. वहीं रणवीर को एक येलो कलर के सूट पहने देखा गया था और वह शर्टलेस हो गए थे.

undefined

दीपिका पादुकोण की तसवीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, उफ्फ तेरी अदाएं. एक और यूजर ने लिखा, अप्सरा हो या कोई परी हो तुम. एक यूजर ने लिखा, सुपर से ऊपर है आपका ये लुक. एक और यूजर ने लिखा, आपको खूबसूरती को बयां करने के लिए कोई शब्द नहीं.

undefined

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म ’83’ में साथ दिखाई देने वाले हैं. यह फिल्म पूरे देश में 24 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी. रणवीर फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जबकि दीपिका उनकी पत्नी के रोल में नजर आएंगी.

undefined

बता दें कि दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 63 मिलियन फॉलोवर्स हैं. वो अक्सर अपनी ग्लैमरस तसवीरों की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola