ePaper

देबिना बनर्जी ने मुंडवाया सिर, एक्ट्रेस का लुक हो रहा वायरल, देखें VIDEO

Updated at : 21 Oct 2021 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
देबिना बनर्जी ने मुंडवाया सिर, एक्ट्रेस का लुक हो रहा वायरल, देखें VIDEO

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं. इन दिनों देबिना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस सिर मुंडवाए दिख रही है.

विज्ञापन

देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) टीवी इंडस्ट्री के पॉवर कपल में से एक है. दोनों की केमिस्ट्री को दर्शक बेहद पसंद करते हैं. देबिना और गुरमीत की जोड़ी सबसे पहले सीरियल ‘रामायण’ में देखी गई थी. यहां से दोनों काफी पॉपुलर हुए थे. तब से लेकर अब तक दोनों का प्यार वैसा का वैसा ही है.

इस दिनों सोशल मीडिया पर देबिना का एक वीडियो जबरदस्त तरीकें से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देबिना ने सिर मुंडवाए दिख रही है. जिसके देख ऑडियंस शाक्ड हो गए हैं. लेकिन घबराने की जरुरत नहीं हैं, ऐक्ट्रेस ने यह लुक एक म्यूजिक वीडियो के लिए किया है.

https://www.instagram.com/p/CVPPC-RMGAM/

दरअसल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने एक शार्ट फिल्म में काम किया है. जिसका ‘शुभो बिजोया’ नाम है. यह शॉर्ट फिल्म दोनों ने Biigg Bang नाम के ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बनाई है.

फिल्म की कहानी एक लड़की और लड़के की है, जो एक दूसरे से मोहब्बत करते हैं. लेकिन एक हादसे से दोनों की जिदंगी बदल जाती है. देबिना ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म के लुक को शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस एक किताब पढ़ रही है. वहीं उन्होंने एक व्याइट कलर का ड्रेस भी पहन रखा है. देबिना बनर्जी अपने किरदार के लिए सिर मुंडवाए नजर आ रही हैं. उनके शरीर पर जख्म भी है.

Also Read: Bigg Boss 15: आपस में भिड़े करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल, बचाव में आई तेजस्वी, कहा- इसे दोबारा हाथ लगाया तो…

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola