Debina Bonnerjee और Gurmeet Choudhary ने दिखाई अपनी नन्ही परी की पहली झलक, देखें PHOTOS

Updated:
विज्ञापन

देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के घर हाल ही में एक नन्ही परी आई है. फैंस उनकी लाडली की झलक देखने के लिए बेताब हैं. अब इस कपल की बेटी की पहली तस्वीर सामने आई है.

विज्ञापन

टीवी इंडस्ट्री के राम-सीता यानी कि देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का घर में स्वागत किया है. उनके घर एक प्यारी सी राजकुमारी आयी है. दोनों कपल ने कुछ महीने पहले ही फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबरें शेयर की थी. अब माता-पिता बनने के बाद दोनों सातवें आसमान पर है. दोनों की बेटी की कुछ तसवीरें सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

विज्ञापन

दरअसल, देबीना बनर्जी की दोस्त जीविता ओबेरॉय (Jivita Oberoi) ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी की कुछ फोटोज शेयर की है. इन तसवीरों में देबो की राजकुमारी काफी क्यूट लग रही है. फोटोज में जीविता बच्ची को गोद में लिए हुए दिखाई दे रही हैं. इस दौरान साइड से बच्ची का हल्का सा चेहरा दिखाई दे रहा है. न्यू बोर्न बेबी पूरी की पूरी पिंक लग रही है. वहीं अन्य फोटोज में देबो और गुरमीत बच्चे को पालना में रखकर पोज दे रहे हैं.

जीविता ओबेरॉय ने इस प्यारे से पोस्ट को एक प्यार भरे कैप्शन के साथ पोस्ट किया, उन्होंने लिखा, माई फिश और माई स्टार-बॉय अब माता-पिता हैं और वह एक भाग्यशाली बच्चा होने जा रहा है. मैं इस छोटे प्यारे बच्चे का स्वागत करने के लिए दो और योग्य और सबसे अच्छे लोगों के बारे में नहीं सोच सकती. आपके जीवन की इस सबसे कीमती और प्रतीक्षित यात्रा के लिए आपको खुशी, खुशी, प्यार, चुंबन, आलिंगन, शुभकामनाएं और ढेर सारी शुभकामनाएं. हमारे दिलों को फिर से भरने के लिए धन्यवाद. जीव मासी हमेशा बच्चे की पसंदीदा है और रहेगी…मैं तुम लोगों से प्यार करता हूं.

देबो और गुरमीत के फैंस इस फोटोज पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘Awww बहुत प्यारी बधाई मम्मा पापा…मेरी परी’. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बधाई हो गुरु और देवी… माता-पिता होने की जिम्मेदारी लेने के लिए शुभकामनाएं’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बेटी के जन्म के लिए बधाई’.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola