ePaper

कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने गर्लफ्रेंड त्रिवेणी संग की सगाई, तसवीरें शेयर कर लिखा- नई शुरुआत के लिए...

Updated at : 15 May 2022 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने गर्लफ्रेंड त्रिवेणी संग की सगाई, तसवीरें शेयर कर लिखा- नई शुरुआत के लिए...

कोरियोग्राफर तुषार कालिया (Tushar Kalia) ने रविवार ने अनाउंसमेंट किया कि उन्होंने त्रिवेणी बर्मन संग सगाई कर ली है.

विज्ञापन

कोरियोग्राफर तुषार कालिया (Tushar Kalia) ने रविवार ने अनाउंसमेंट किया कि उन्होंने त्रिवेणी बर्मन संग सगाई कर ली है. त्रिवेणी पेशे से एक मॉडल हैं. कोरियोग्राफर ने इस खास मौके की कुछ खूबसूरत तसवीरें शेयर की हैं. फोटोज में तुषार और त्रिवेणी रस्में निभाते नजर आ रहे हैं. दोनों ने फोटोग्राफर्स के लिए एक साथ पोज भी दिए. सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं.

तुषार कालिया ने शेयर की सगाई की तसवीरें 

तुषार कालिया ने इंस्टाग्राम पर तसवीरें साझा करते हुए लिखा, “नई शुरुआत के लिए. हमें अपना प्यार और आशीर्वाद भेजें.” एक तसवीर में दोनों येलो ड्रेस में दिख रहे हैं. वहीं एक और तसवीर में दोनों हाथ जोड़कर बैठे हैं. वहीं उनके सामने सगाई की अंगूठी रखी हुई है. उनकी तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/CdkTjhPPH-T/
सेलेब्स दे रहे बधाई

तुषार ने जैसे ही फोटो शेयर की, इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने इस कपल को बधाई देना शुरू कर दिया. पुलकित सम्राट, करण जौहर, शशांक खेतान और अन्य ने पोस्ट पर कमेंट्स किया. फैंस ने भी इस कपल को बधाई दी. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “आपके जीवन भर की खुशी की कामना करता हूं.” जबकि एक अन्य प्रशंसक ने किया, “आप दोनों को दिल से बधाई.”

इसी साल किया था रिश्ते को ऑफिशियल 

तुषार ने त्रिवेणी बर्मन संग इस साल की शुरुआत में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. मार्च में कोरियोग्राफर ने त्रिवेणी के साथ तसवीरें साझा कीं थी और कहा था कि उन्होंने उनसे शादी करने के लिए हाँ कहा है. तुषार ने लिखा था, “मेरे जन्मदिन पर और कुछ नहीं मांग सकता था. अब तक का सबसे अच्छा उपहार. ”

Also Read: कबीर खान का खुलासा- फिल्म मेकिंग कोर्स के दौरान शाहरुख के नोट्स से ली थी मदद, गौरी संग करते थे डांस
खतरों के खिलाड़ी 12 में दिखेंगे तुषार

वर्कफ्रंट की बात करें तो, तुषार खतरों के खिलाड़ी के आगामी सीज़न में दिखाई देंगे. स्टंट से भरपूर, खतरों के खिलाड़ी 12 लोकप्रिय हस्तियों को अपने सबसे बड़े डर से लड़ने का मौका देगा. रोहित शेट्टी की मेजबानी वाले शो की शूटिंग इसी महीने शुरू होगी. तुषार के अलावा, शो में बिग बॉस 15 फेम निशांत भट, बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलाइक और श्रीति झा, मिस्टर फैसू, कनिका मान, राजीव अदतिया, शिवांगी जोशी, एरिका पैकार्ड और चेतना पांडे जैसी हस्तियां शामिल होंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola