कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने गर्लफ्रेंड संग की सगाई, जानें कौन हैं उनकी लेडीलव त्रिवेणी बर्मन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2022 9:53 PM
तुषार कालिया एक प्रतिभाशाली डांसर और कोरियोग्राफर हैं. उन्होंने कई अभिनेताओं के साथ काम किया है. वह डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में प्रतिभागी थे
तुषार कालिया (Tushar Kalia) एक प्रतिभाशाली डांसर और कोरियोग्राफर हैं. उन्होंने कई अभिनेताओं के साथ काम किया है. वह डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में प्रतिभागी थे और माधुरी दीक्षित के साथ डांस दीवाने के जज भी थे. अब वो अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में आ गये हैं. कोरियोग्राफर ने अपने लेडीलव त्रिवेणी बर्मन के साथ अपनी सगाई की अनाउंसमेंट कर दी है. यह दिन और भी खास है क्योंकि आज उनका जन्मदिन भी है.
तुषार ने सोशल मीडिया पर अपनी और त्रिवेणी बर्मन की एक शानदार तस्वीर के साथ इस बारे में पोस्ट शेयर किया है. दोनों समुद्र तट पर खड़े होकर व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में साझा किया, “उसने हां कर दिया. मेरे जन्मदिन पर और कुछ नहीं मांग सकता था. अब तक का सबसे अच्छा गिफ्ट #लव.” मौनी रॉय ने कमेंट किया, “हार्दिक बधाई” और “साथ ही जन्मदिन मुबारक हो टी”. माधुरी दीक्षित ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक और बधाई”. जुबिन नौटियाल ने कमेंट किया, ”बहुत प्यार और बधाई हो भाई” और अर्जुन बिजलानी ने भी कमेंट किया, ”बधाई.”
https://www.instagram.com/p/CayhOCjPoyF/
तुषार को माधुरी दीक्षित नेने के साथ ‘डांस दीवाने’ को जज करने के लिए जाना जाता है. उन्होंने ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘ओके जानू’ और ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ जैसी कई फिल्मों के लिए गानों को कोरियोग्राफ भी किया है. बता दें कि कोरियोग्राफर अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं. अपनी बातचीत के दौरान या सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं. इसी के चलते उनकी सगाई की खबर उनके फैंस के लिए सरप्राइज है. हालांकि शादी की तारीख अभी सामने नहीं आई है.
Also Read: सुहाना खान ने शेयर की नन्हे अबराम की ये तस्वीर, आईपैड में गेम खेलते दिखे शाहरुख के लाडले
वहीं त्रिवेणी एक मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. वह 2017 में मिस इंडिया में फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं. हाल ही में, वह तुम मेरी थी नामक एक म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दीं थी. वो रीयल लाइफ में काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश है. उनकी कई खूबसूरत तसवीरें इंस्टाग्राम पर मौजूद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










