Box Office: रहना है तेरे दिल में और लैला मजनू की री-रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर कौनसी फिल्म मारेगी बाजी

Laila Majnu vs Rehnaa Hai Terre Dil Mein
लैला मजनू और रहना है तेरे दिल में की री-रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. जानिए किस फिल्म का कलेक्शन होगा सबसे ज्यादा.
लैला मजनू की री-रिलीज का जादू
Box Office: लैला मजनू, इम्तियाज अली की क्रिएटिव विजन की शानदार एग्जाम्पल है. 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं किया हो, लेकिन समय के साथ इसे “कल्ट क्लासिक” का दर्जा मिल गया है. 9 अगस्त 2024 को री-रिलीज़ के बाद, इस फिल्म ने 5.80 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.

रहना है तेरे दिल में की दमदार वापसी
आर माधवन और दिया मिर्जा की फिल्म “रहना है तेरे दिल में” भी 30 अगस्त 2024 को री-रिलीज हुई. पहले तीन दिनों में इसने 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो कि इसकी ओरिजिनल रन के 5.55 करोड़ लाइफटाइम कलेक्शन के कॉम्पेरिजन में काफी अच्छा है.

कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस का बादशाह?
रहना है तेरे दिल में की री-रिलीज बॉक्स ऑफिस पर बेहतर ट्रेंड कर रही है. हालांकि, अभी भी इसे लैला मजनू के 5.80 करोड़ के कलेक्शन तक पहुंचने के लिए फिल्म ज्यादा कमाई करनी होगी. यह तब ही पॉसिबल हो सकता है जब फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी रहे और आने वाले दिनों में कोई नई फिल्म रिलीज न हो.
क्या रहना है तेरे दिल में बना पाएगी नया रिकॉर्ड?
अगर “रहना है तेरे दिल में” अपनी री-रिलीज में 5.80 करोड़ का कलेक्शन कर लेती है, तो यह उसकी ओरिजिनल रिलीज से ज्यादा होगी. यह बॉलीवुड के इतिहास में एक नया बॉक्स ऑफिस मील का पत्थर साबित हो सकता है.
Also read:Laila Majnu: फिल्म की री-रिलीज ने मचाया तहलका, 4 दिनों में 2018 की लाइफटाइम कमाई को किया पार
Also read: Laila Majnu: कभीं शेलव होने की कगार पर थी यें कल्ट क्लासिक फिल्म, वजह जान होगी हैरानी
क्या रहना है तेरे दिल में की री-रिलीज बॉक्स ऑफिस पर लैला मजनू से ज्यादा कमाई करेगी?
रहना है तेरे दिल में की री-रिलीज बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अभी भी इसे लैला मजनू के कलेक्शन तक पहुंचने के लिए 427% ज्यादा कमाई करनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sahil Sharma
Literature enthusiast with go getter persona, Putting my thoughts out there with the tendency that world will read it. Currently writing on the updates of tinsel town Bilbliographic, Enthusiastic, Positive
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




