कोरोना के खौफ से बच ना सके वरुण धवन, इस कारण करवाया अपना कोरोना टेस्ट

अभिनेता वरुण धवन ने शुक्रवार को एहतियात के तौर अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया है. वरुण धवन ने शुक्रवार इंस्टाग्राम पर तस्वीर और वीडियो शेयर किया जिसमें वह पीपीई किट पहने स्वास्थ्यकर्मी के साथ दिख रहे हैं. वीडियो में उनको कोविड-19 टेस्ट करवाते दिखा जा सकता है. उन्होंने अपने प्रशंसकों से दो गज की दूरी और मास्क पहनने की अपील की है.
अभिनेता वरुण धवन ने शुक्रवार को एहतियात के तौर अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया है. वरुण धवन ने शुक्रवार इंस्टाग्राम पर तस्वीर और वीडियो शेयर किया जिसमें वह पीपीई किट पहने स्वास्थ्यकर्मी के साथ दिख रहे हैं. वीडियो में उनको कोविड-19 टेस्ट करवाते दिखा जा सकता है. उन्होंने अपने प्रशंसकों से दो गज की दूरी और मास्क पहनने की अपील की है.
इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने जानकारी दी है कि वह अब काम पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं. कोई ऊंच-नीच न हो, इसके लिए वह सारी स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतेंगे.
सोशल मीडिया पर जारी फोटो में वरुण एक मेडिकल प्रोफेशनल के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं. इसी पोस्ट में संलग्न किए वीडियो में उन्होंने अपनी कोरोना वायरस के परीक्षण की प्रक्रिया दिखाई है. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘सभी जरूरी सावधानियों के साथ काम पर वापस लौट रहा हूं. दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी.’
इस पोस्ट में उन्होंने इस कठिन समय में लोगों का साथ दे रहे कोरोना वॉरियर्स का धन्यवाद भी किया है. वरुण ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में काम पर लौटने की बात तो कही है लेकिन उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि वह किस काम को करने वाले हैं। जब देश में कोरोना वायरस ने दस्तक दी तब इसकी वजह से हुई विश्वव्यापी बंदी के कारण सभी कामकाज रुक गए थे.
वर्कफ्रंट की बात करें तो 33 वर्षीय अभिनेता को आखिरी बार रेमो डिसूजा की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में देखा गया था, जो इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी. वह जल्द ही फिल्म ‘कुली नं 1’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में वरुण के साथ सारा अली खान होगी। यह फिल्म उनके पिता डेविड धवन द्वारा निर्देशित है.
फिल्म पहले मई दिवस पर 1 मई, 2020 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है. फिल्म ‘कुली नं 1’ को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म गोविंदा और करिश्मा कपूर की ‘कुली नं 1’ की रीमेक है, जो 1995 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को भी डेविड धवन ने निर्देशित किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










