Adipurush: द केरल स्टोरी के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने ‘आदिपुरुष’ को लेकर कही बड़ी बात, बोले- यह कालातीत गाथा…

Updated:
विज्ञापन
Adipurush: द केरल स्टोरी के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने ‘आदिपुरुष’ को लेकर कही बड़ी बात, बोले- यह कालातीत गाथा…

ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. सुदीप्तो सेन ने अपने ट्विटर पर लिखा, आदिपुरूष केवल एक सिनेमा ही नहीं, बल्कि मेरे प्रिय मित्र ओम राउत की जीवन का सबसे अहम मिशन है.

विज्ञापन

Adipurush: प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष‘ (Adipurush) कल सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी. फिल्म स्टार कास्ट और कहानी की वजह से सुर्खियों में है. ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला था, अब देखना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी. द केरल स्टोरी के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने फिल्म को लेकर लंबा-चोड़ा नोट लिखा है.

‘आदिपुरुष’ की सुदीप्तो सेन ने तारीफ की

ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. सुदीप्तो सेन ने अपने ट्विटर पर लिखा, #आदिपुरूष केवल एक सिनेमा ही नहीं, बल्कि मेरे प्रिय मित्र @omraut की जीवन का सबसे अहम मिशन है. मैं मेरी ओर से 1000 टिकट प्रायोजित कर रहा हूं, बच्चों एवं युवाओं को दिखाऊंगा. यह कालातीत गाथा आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए अत्यंत प्रभावशाली रूप में दिखाने का एक अद्भुत प्रयास है. इसे सराहना एवं प्रोत्साहित करना हम सबका कर्तव्य है.

सुदीप्तो सेन बोले- यह सिनेमा हर एक…

सुदीप्तो सेन ने आगे लिखा, यह सिनेमा हर एक मनुष्य को देखना चाहिए ताकि सर्वश्रेष्ठ संस्कृति और संस्कारों को आधुनिक होते सिनेमा की दृष्टि से देख व समझ सकें. युवा पीढ़ी के लिए इस कालातीत महाकाव्य को बनाने का यह आकर्षक प्रयोग कुछ ऐसा है जो सबसे बड़े समर्थन का पात्र है. मेरे प्रिय मित्र ओम राउत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

Also Read: Adipurush OTT Release: ओटीटी पर कब-कहां देख सकते है प्रभास की ‘आदिपुरुष’,मेकर्स ने की इतने करोड़ की तगड़ी डील!

आदिपुरुष’ जल्द आएगा ओटीटी पर

रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ के लिए 250 करोड़ रुपये की डील ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो के साथ की है. 52 दिन बाद अगर आपके पास अमेजॉन का सब्सक्रिप्शन है, तो आप फ्री में इसे देख सकते है. वहीं, फिल्म ने म्यूजिक, सैटेलाइट और अन्य डिजिटल राइट्स की बिक्री से 432 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कर ली है. फिल्म का बजट 500 करोड़ है. बता दें कि इसे हिंदी में कम से कम 4,000 स्क्रीन और सभी भाषाओं में 6,200 स्क्रीन पर रिलीज़ करने की उम्मीद है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola