TMKOC: शुरुआती दिनों में 'दयाबेन' ने इस बी-ग्रेड फिल्म में किया था काम, क्या आप जानते हैं?

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 May 2020 2:50 PM

विज्ञापन

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah- तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में लोगों को हर किरदार पसंद है. इस शो में जेठालाल और दयाबेन की जोड़ी लोगों को खूब हंसाती है. उनकी गजब की एक्टिंग और बोलने के अलग लहजे ने उन्हें टीवी की कॉमेडी क्वीन बना दिया. लेकिन क्या आप जानते है कि घर-घर में मशहूर हुईं दयाबेन यानि दिशा वकानी ने अपने शुरुआती दिनों में बी-ग्रेड फिल्म में भी काम किया है.

विज्ञापन

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में लोगों को हर किरदार पसंद है. इस शो में जेठालाल और दयाबेन की जोड़ी लोगों को खूब हंसाती है. दयाबेन की गजब की एक्टिंग और बोलने के अलग लहजे ने उन्हें टीवी की कॉमेडी क्वीन बना दिया. लेकिन क्या आप जानते है कि घर-घर में मशहूर हुईं दयाबेन यानि दिशा वकानी ने अपने शुरुआती दिनों में बी-ग्रेड फिल्म में भी काम किया है.

Also Read: Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘बिग बॉस’ फेम इस एक्टर की गर्लफ्रेंड थीं ‘बबिता’, मारपीट-झगड़ा के कारण टूट गया था रिश्ता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने करियर के शुरुआती दिनों में दिशा वकानी ने एक बी ग्रेड फिल्म में भी काम किया था. बहुत कम लोग यह जानते हैं कि दिशा ने 1997 में बी ग्रेड फिल्म ‘कमसिन: द अनटच’ में काम किया था. इस फिल्म में दिशा ने बहुत ही बोल्ड सीन दिए थे.

दिशा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपने पास्ट को लेकर किसी तरह का कोई गम नहीं है. उन्होंने कहा कि जब मैं यहां नई-नई आई थी तो मुझे पता नहीं था कि अच्छा काम कहां मिलता है. दिशा ने आगे कहा इससे पहले मैं गुजराती थिएटर करती थी. मुझे कई सारे फ्रॉड मिले. कई बार मुझे काम के लिए पैसा नहीं मिलता था और कई बार पैसा था तो काम बकवास था. हालांकि मैंने इन सारे अनुभव से काफी कुछ सीखा.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या तुम करोगी जेठालाल से शादी? इस सवाल पर बबीता ने दिया ये जवाब

गौरतलब है कि दिशा पंद्रह साल की उम्र से ही गुजराती थिएटर में काम करती आ रही हैं. हिंदी टीवी सीरियल में उन्हें काम करने का पहला मौका धारावाहिक खिचड़ी में मिला था. इसके अलावा उन्होंने ‘फूल और आग (1999)’, ‘देवदास (2002)’, ‘मंगल पांडे: द राइजिंग (2005)’ और ‘जोधा अकबर (2008)’ में भी छोटे मोटे रोल किए.

Also Read: Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah जानिए असल जिंदगी में कैसी है तारक मेहता की लव स्टोरी

बता दें कि दिशा का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में एक सामान्य मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था. उनके पिता भीम वकाणी रंगमंच पर अपने जौहर दिखाते तो बेटी अपने पिता के रंगमंचीय कौशल पर करीब से नजर रखती. बड़े होते होते एक बात उसके जेहन में रच-बस गई थी कि उनके पिता अपने नाटकों की हीरोइनों से परेशान रहते हैं. क्योंकि उस दौर में गुजराती लड़कियों का थिएटर में आने का चलन था नहीं, ऐसे में लड़कों को लड़कियां बनाना पड़ता था. तभी दिशा ने सोच लिया था कि वह अपने पिता के नाटकों की हीरोइन बनेगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही. उन्होंने ड्रामेटिक्स में पढ़ाई की और न सिर्फ अपने पिता के साथ रंगमंच पर जुगलबंदी की बल्कि छोटे परदे का बड़ा नाम बन गईं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola