ePaper

Dil Bechara Song Teaser: सुशांत सिंह राजपूत के गाने का टीजर रिलीज, फैंस बोले- अब और इंतजार...

Updated at : 09 Jul 2020 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
Dil Bechara Song Teaser: सुशांत सिंह राजपूत के गाने का टीजर रिलीज, फैंस बोले- अब और इंतजार...

Dil Bechara, Dil Bechara Title Track Teaser released, Dil Bechara Song Teaser, sushant singh rajput : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म दिल बेचारा (Dil Bechara) का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था. फिल्म 24 जुलाई को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है. अब फिल्‍म के टाइटल ट्रैक का टीजर रिलीज हुआ है. इस टीजर में सुशांत सिंह राजपूत अपनी मुस्कान और मस्ती भरा अंदाज लिए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Dil Bechara, Dil Bechara Title Track Teaser released, Dil Bechara Song Teaser, sushant singh rajput : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म दिल बेचारा (Dil Bechara) का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था. फिल्म 24 जुलाई को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है. अब फिल्‍म के टाइटल ट्रैक का टीजर रिलीज हुआ है. इस टीजर में सुशांत सिंह राजपूत अपनी मुस्कान और मस्ती भरा अंदाज लिए नजर आ रहे हैं.

दिल बेचारा सॉन्ग के इस टीजर को डिजनी+हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है. इस टीजर के साथ ट्वीट में जानकारी दी गई है कि ये गाना कल यानी 10 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है. इस गाने में सुशांत के किरदार ‘मैनी’ की वो जिंदादिली देखने को मिलेगी, जिसने संजना सांघी के किरदार ‘किजी’ को दीवाना बना दिया था. इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया है. ये गाना कल दोपहर 12 बजे रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/CCaPqsOpjzH/

इस टीजर में सुशांत सिंह राजपूत अपनी जबरदस्त मुस्कान से सबको दीवाना बना रहे है. फैंस इस टीजर पर जमकर प्यार लुटा रहे है. सुशांत के चाहने वाले इसपर प्रतिक्रिया देकर बता रहे है कि वो सॉन्ग का बेताबी से इंतजार कर रहे है.

Also Read: Dil Bechara: सुशांत का आखिरी गाना, जिसे फराह खान ने किया कोरियोग्राफ, रिलीज के लिए तैयार!

फिल्‍म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने बताया, टाइटल ट्रैक उनका फेवरिट है. यह आख़िरी गाना है, जिसकी सुशांत ने शूटिंग की. फराह खान ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है और इसके लिए उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ मिलकर एक दिन रिहर्सल की थी. गाने को सुशांत ने अपने अंदाज़ से ख़ास बना दिया है. मुकेश छाबड़ा ने बताया कि इस गाने की कोरियोग्राफी के लिए फराह ने उनसे कोई फीस नहीं ली.

वहीं, फराह खान ने बताया, यह गाना मेरे लिए इसलिए खास है क्योंकि यह पहला मौका था जब मैंने सुशांत को कोरियोग्राफ किया. हम लंबे समय से दोस्त तो थे लेकिन कभी भी एकसाथ काम नहीं किया. मैं चाहती थी कि यह गाना एक गाना एक टेक में शूट किया जाए क्योंकि मुझे पता था कि यह सिर्फ सुशांत ही कर सकता है. मुझे याद है एक बार सुशांत रियलिटी डांस शो में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर आए थे, जिसे मैं जज कर रही थी. यह पहली बार था जब शो में किसी सेलिब्रिटी गेस्ट ने कंटेस्टेंट से अच्छा डांस किया था.’

बता दें कि फिल्म ‘दिल बेचारा’ में सुशांत के अलावा डेब्यूटेंट संजना सांघी भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. आगामी 24 जुलाई को डिज्नी-हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी. इस फिल्म को कोई भी फ्री में देख सकता है. इसके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी. फॉक्स स्टार द्वारा निर्मित सुशांत सिंह राजपूत की इस आखिरी फिल्म में सैफ अली खान भी एक छोटी-सी भूमिका में नजर आएंगे. एआर रहमान ने इसका संगीत दिया है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola