ePaper

VIDEO : क्या आपने सुशांत सिंह राजपूत संग अंकिता लोखंडे का ये रोमांटिक डांस वीडियो देखा ?

Updated at : 08 Jul 2020 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : क्या आपने सुशांत सिंह राजपूत संग अंकिता लोखंडे का ये रोमांटिक डांस वीडियो देखा ?

Sushant Singh Rajput Ankita lokhande dance video- बॉलीवुड सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को इतने दिन होने के बाद भी उनके चाहने वाले लगातार उन्हें याद कर रहे है. आये दिन एक्टर से जुड़े वीडियो या तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है. अब सुशांत का एक थ्रोबैक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी एक्‍स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के साथ नजर आ रहे है. दोनों इस वीडियो में रोमांटिक डांस करते हुए दिख रहे हैं.

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत एक्टर का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में सुशांत और अंकिता की जोड़ी काफी शानदार लग रही है. वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे फिल्म आजा नच ले के गाने ‘ओ रे पिया’ पर डांस करते दिख रहे हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/CCJztENhk4E/

चर्चित शो पवित्र रिश्‍ता के दौरान ही सुशांत और अंकिता एकदूसरे के करीब आए थे. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्‍यार दिया था. फैंस दोनों के विवाह बंधन में बंधने का इंतजार कर रहे थे लेकिन फिर चीजें बिगड़ गईं और दोनों की राहें जुदा हो गईं.

Also Read: सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर मिली नफरत से टूट गए हैं करण जौहर, दोस्त ने बताया- रोते रहते हैं…

झलक के सेट पर किया था प्रपोज

अंकिता और सुशांत ने जी टीवी के शो ‘पवित्र रिश्ता’ में साथ काम किया था. इसी दौरान दोनों एकदूसरे को दिल दे बैठे. इसके बाद दोनों 6 साल तक एकदूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे थे. ‘झलक दिखला जा’ के मंच पर सुशांत सिंह राजपूत ने अंकिता लोखंडे को सबके सामने प्रपोज किया था.

अंकिता को कभी भुला नहीं पाए

अंकिता के साथ भले ही सुशांत का ब्रेकअप हो गया था लेकिन सुशांत को उनकी जैसी प्रेमिका कभी नहीं मिली. एक्‍टर के मनोचिकित्सक केसरी चावड़ा ने खुलासा किया था कि, सुशांत ने उन्‍हें बताया था कि अंकिता उनका हर काम करती थीं, मेरा ख्याल रखती थी, लेकिन उसके बाद इस तरह की कोई भी लड़की उनकी जिंदगी में नहीं आई. डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि सुशांत, अंकिता लोखंडे को मिस करते थे. उन्‍हें एहसास हुआ कि अंकिता के साथ ब्रेकअप करके उन्‍होंने बहुत बड़ी गलती की है.

Posted By : Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola