Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 8: कांतारा चैप्टर 1 की आंधी में वरुण की फिल्म 8वें दिन हुई हिट या मिस? जान्हवी के नाम बन गया नया रिकॉर्ड
Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Oct 2025 2:57 PM
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, फोटो- इंस्टाग्राम
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 8: वरुण धवन, जान्हवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को रिलीज हुए आठ दिन हो गए. फिल्म में सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी हैं. आइए आपको बताते हैं कि मूवी ने अबतक कितनी कमाई कर ली.
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 8: रोमांटिक कॉमेडी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. फिल्म की भिड़ंत ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 से हुई. कांतारा चैप्टर 1 की तुलना में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. फिल्म की कमाई अब सिंगल डिजिट में आ चुकी है. आइए आपको 8वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.
8वें दिन कितनी कमाई की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने?
Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने आठवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 0.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये मॉर्निंग के आंकड़े है और शाम तक अपडेट होंगे. जबकि कांतारा चैप्टर 1 ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई भारत में सभी भाषाओं में की है. दुनियाभर में इसकी कमाई का आंकड़ा 400 करोड़ के पार पहुंच चुका है.
जानें सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का टोटल कलेक्शन
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 1- 9.25 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 2- 5.5 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 3- 7.5 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 4- 7.75 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 5- 3 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 6- 3.25 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 7- 2.25 करोड़
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 8- 0.03 करोड़ (Early Reports)
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Total Collection- 38.78 करोड़
जान्हवी कपूर की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- देवारा- 292.71 करोड़
- धड़क – 73.52 करोड़
- परम सुंदरी – 54.85 करोड़
- सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी- 38.78 करोड़
- मिस्टर एंड मिसेज माही- 35.14 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










