क्या सोनू निगम को नहीं जानती नयी पीढ़ी? इवेंट में सिंगर को छोड़ कार्तिक आर्यन से मिलने को टूट पड़े बच्चे
Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Nov 2024 10:49 AM
sonu nigam ignored by kids
बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर सोनू निगम के गाने सुनकर 90 के दशक बच्चे बड़े हुए है. एक ऐसी आवाज जिसने 90 के दशक के बच्चों के बचपन को आकार दिया है. एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नयी पीढ़ी के बच्चे उन्हें स्टेज पर इग्नोर करते दिखते हैं.
एक समय था जब सोनू निगम की आवाज ने लोगों को दिलों को छुआ था. उनकी आवाज 90 के दशक के लोगों की जिंदगी के भावुक लम्हों का हिस्सा रह चुका है. रहना है तेरे दिल में, सतरंगी रे, कल हो ना हो से लेकर अभी मुझमें कहीं बाकी है जिंदगी सॉन्ग, सिर्फ गाने नहीं थे, एक इमोशन थे. उनकी आवाज में हर अहसास को इतने शिद्दत से फील किया जाता था कि सुनने वाला उससे तुरंत खुद को कनेक्ट कर लेते. आज की पीढ़ी उनकी सुकूनभरी आवाज को भूलती जा रही है. हाल ही के एक इवेंट का वीडियो सामने आया है, जिसमें नयी पीढ़ी के बच्चे सिंगर को इग्नोर कर देते हैं.
नयी पीढ़ी के बच्चों ने कार्तिक आर्यन के सामने सोनू निगम को किया इग्नोर
फिल्म ‘भूल भुलैया 3‘ के सॉन्ग ‘हुकुश फुकुश’ के लॉन्च किया गया. इस इवेंट में सोनू निगम ने कार्तिक आर्यन और 1000 बच्चों के साथ लाइव परफॉर्म किया. जैसे ही उनकी परफॉर्मेंस खत्म होती है, सारे बच्चे स्टेज पर आने लगते हैं. सोनू और कार्तिक दोनों अगल-बगल में खड़े होते है. पहले वह बच्चे सोनू निगम और कार्तिक आर्यन के पैर छूते है. हालांकि अगले ही पल सारे बच्चे कार्तिक के पास चले जाते हैं. बच्चे सोनू को इग्नोर कर कार्तिक के पास सेल्फी लेने के लिए चले जाते हैं. बच्चे सिंगर को नजरअंदाज कर देते हैं. सोनू किनारे खड़े होकर मुस्कुराते हुए सब देखते है.
फैन बोले- यह देखकर बहुत दुःख होता है
इवेंट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोनू निगम को नयी पीढ़ी द्वारा नजरअंदाज करना ये फैंस को रास नहीं आया. एक फैन ने एक्स पर लिखा, “इस नई पीढ़ी द्वारा एक दिग्गज को नजरअंदाज किया जाना दुखद है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”यह वाकई दुखद है कि आज के बच्चे असली प्रतिभा को नहीं पहचान पाते.” एक यूजर ने लिखा, ”यह देखकर बहुत दुःख होता है कि असली प्रतिभा को नजरअंदाज किया जा रहा है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










