Showtime OTT Release Date: इमरान हाशमी की शोटाइम इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

इमरान हाशमी की अपकमिंग सीरीज ‘शोटाइम’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बीते दिनों वेब सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया. शो में महिमा मकवाना, मौनी रॉय, नसीरुद्दीन शाह, राजीव खंडेलवाल और श्रिया सरन प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह शो 8 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

नेटफ्लिक्स पर ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ की सफलता के बाद, इमरान हाशमी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने अगले प्रोजेक्ट के साथ वापस आ गए हैं. धर्माटिक एंटरटेनमेंट की नई सीरीज विभिन्न बॉलीवुड सेलेब्स की कहानियों और उनके खेल में टॉप पर बने रहने के संघर्षों को बताती है.

मेकर्स की ओर से 13 फरवरी को बॉलीवुड के अंधेरे रहस्यों को उजागर करने वाली अपकमिंग वेब सीरीज शोटाइम के ट्रेलर को रिलीज किया गया. डिज्नी+हॉटस्टार शो में नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन, और विजय राज सहित कई कलाकार शामिल हैं.

ट्रेलर में इमरान रघु खन्ना नाम के एक प्रभावशाली फिल्म निर्माता की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. महिमा मकवाना ने महिका नंदी की भूमिका निभाई है, जो टेलीविजन पर नेपोटिज्म जैसे विषयों पर चर्चा करती है.

ट्रेलर के सबसे महत्वपूर्ण सीन्स में, इमरान महिमा से कहते हैं, “नेपोटिज्म के मुखौटे के पीछे आखिर में हर आउटसाइडर इनसाइडर बनना चाहता है.” जिसपर महिमा ने उन्हें जवाब दिया, “आप माल बेचिए, मैं फिल्में बनाउंगी.”

सुमित रॉय की ओर से निर्मित और मिहिर देसाई और अर्चित कुमार की ओर से निर्देशित, शोटाइम को “सिनेमा की दुनिया में विरासत और महत्वाकांक्षा की महाकाव्य गाथा” कहा जाता है, जो दर्शकों को मल्टी-मिलियन डॉलर के पीछे क्या है, इसकी एक झलक देगा.

दिलचस्प बात यह है कि इस शो का निर्माण करण जौहर की ओर से किया गया है, जिन पर खुद धर्मा प्रोडक्शंस की डिजिटल विंग- धर्माटिक एंटरटेनमेंट के तहत कथित तौर पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है.
Also Read: इमरान हाशमी के घर Rolls-Royce Ghost Black Badge ने मारी एंट्री, 12 करोड़ के इस कार की जानें खासियत
लिलेट दुबे, विशाल वशिष्ठ, नीरज माधव, गुरप्रीत सैनी और डेन्जिल स्मिथ अभिनीत, शोटाइम 8 मार्च से डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी. शो को सुमित रॉय, लारा चांदनी, मिथुन गंगोपाध्याय ने लिखा है. आनंद भास्कर ने वेब सीरीज के लिए संगीत तैयार किया है.

वेब सीरीज के बारे में बात करते हुए इमरान ने कहा कि यह शो दर्शकों को स्टूडियो सिस्टम, निर्माता की कुर्सी के नजरिए से बॉलीवुड की दुनिया में ले जाएगा और उन्हें “अद्भुत, क्रिएटिव प्रतिभाओं” से परिचित कराएगा.

एक्टर ने आगे कहा, “यह शो बॉलीवुड के बारे में है, इसमें बहुत सी चीजें हैं जिनमें हमने मुख्य कहानी का अनुसरण किया है. यह स्टार अहंकार के बारे में है, इस इंडस्ट्री में एक महिला होने का क्या मतलब है, एक फिल्म कैसे बनाई जाती है, एक फिल्म बनाते समय निर्माता के कार्यालय में क्या बातचीत होती है. यह उन कमजोरियों को उजागर करता है.
Also Read: Aashiqui 2: इमरान हाशमी ने आशिकी 2 को रिजेक्ट करने पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे उन फिल्मों का कभी…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










