ePaper

Shehzada BO Collection Day 3: तीसरे दिन फीका रहा 'शहजादा' का कलेक्शन, वीकेंड पर भी नहीं चला कार्तिक का जादू

Updated at : 20 Feb 2023 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
Shehzada BO Collection Day 3: तीसरे दिन फीका रहा 'शहजादा' का कलेक्शन, वीकेंड पर भी नहीं चला कार्तिक का जादू

Shehzada box office collection Day 3: फिल्म शहजादा तेलुगू सुपरहिट फिल्म अला वैकुंठप्रेमलू की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. ये मूवी सुपरहिट थी, लेकिन कार्तिक आर्यन की फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल नहीं हो पा रही. अब सबकी नजरें सोमवार के बिजनेस पर है.

विज्ञापन

Shehzada Box Office Collection Day 3: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की शहजादा (Shehzada Box Office Collection Day 2) को रिलीज हुए तीन दिन हो गए है. पहले दिन से ही सिनेमाघरों में मूवी का बुरा हाल है. हालांकि उम्मीद थी कि वीकेंड पर ये अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. कलेक्शन में मामूली बढ़ोतरी देखी गई. चलिए आपको बताते है रविवार को फिल्म ने कितने का बिजनेस किया.

शहजादा ने वीकेंड पर की इतनी कमाई

फिल्म शहजादा तेलुगू सुपरहिट फिल्म अला वैकुंठप्रेमलू की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. ये मूवी सुपरहिट थी, लेकिन कार्तिक आर्यन की फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल नहीं हो पा रही. शुरुआती अनुमानों के अनुसार, मूवी ने तीसरे दिन 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. अब सबकी नजरें सोमवार के बिजनेस पर है. अब देखना होगा कि मूवी सिनेमाघरों में कैसा प्रदर्शन करेगी.

जानें शहजादा की टोटल कमाई

रोहित धवन द्वारा निर्देशित शहजादा ने ओपनिंग डे पर 6 करोड़ कमाया था. शनिवार को मूवी ने 6.65 करोड़ की कमाई की. तीन दिन में इसने महज करीब 20.15 करोड़ का कलेक्शन किया है. बता दें कि इसमें परेश रावल, मनीषा कोइराला, राजपाल यादव, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर है. ये एक फुल ऑन कॉमेडी, एक्शन और ड्रामा से भरी फिल्म है.

Also Read: Gadar 2 में सनी देओल को टक्कर देगा यह शातिर विलेन, तारा सिंह-सकीना की लव स्टोरी में खड़ी करेगा मुश्किलें
फिल्म को लेकर कार्तिक आर्यन ने कही थी ये बात

शहजादा को लेकर प्रभात खबर से बात करते हुए कार्तिक आर्यन से जब पूछा गया कि आपकी पहली लार्जर देन लाइफ किरदार वाली फिल्म है, क्या आपने तय किया था कि अगली रिलीज इस तरह की कोई फिल्म होनी चाहिए. जिसपर एक्टर ने कहा, मैंने सोचा हुआ था कि एक लार्जर देन लाइफ फिल्म करनी है. जिसमें ड्रामा, कॉमेडी, एक्शन सबकुछ हो, लेकिन ऐसी कोई स्क्रिप्ट ऑफर नहीं हो रही थी कि जिसमे सबकुछ हो, जब शहजादा ऑफर हुई तो लगा अरे इसमें तो सब है.

Also Read: Sholay: इस वजह से शत्रुघ्न सिन्हा ने छोड़ा था
‘गब्बर सिंह’ का रोल, सालों बाद एक्टर ने खुद बताई पूरी बात

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola