Sanam Teri Kasam Box Office Day 7: 9 साल बाद सुपरहिट हुई फ्लॉप फिल्म 'सनम तेरी कसम', 7वें दिन छाप लिए इतने करोड़
Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Feb 2025 9:27 AM
Sanam Teri Kasam Box Office Collection
Sanam Teri Kasam Box Office Day 7: 'सनम तेरी कसम' ने रिलीज के सात दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की. फिल्म युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हो रही है. अब तक मूवी ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया.
Sanam Teri Kasam Box Office Day 7: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर ‘सनम तेरी कसम’ रि- रिलीज के बाद एक बार फिर से अपनी छाप दर्शकों के दिलों में छोड़ रही है. मूवी को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और इससे साफ हो गया कि इस इमोशनल लव स्टोरी का जादू आज भी कायम है. री-रिलीज के बाद भी फिल्म को देखने के लिए टिकट खिड़की पर दर्शकों की भीड़ दिख रही है. फिल्म की लोकप्रियता इसकी इमोशनल स्टोरीलाइन और शानदार गाने है. फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं. ऐसे में अबतक फिल्म ने कितनी कमाई की, इसका आंकड़ा भी आ गया है.
सनम तेरी कसम ने सातवें दिन किया 2.40 करोड़ रुपये का कलेक्श
राधिका राव और विनय सप्रू की ओर से निर्देशित सनम तेरी कसम ने लवयापा और बैडएस रविकुमार को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा. सातवें दिन मूवी ने 2.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. चलिए आपको हर दिन की कमाई का आंकड़ा बताते हैं-
- सनम तेरी कसम पहला दिन- 4 करोड़ रुपये
- सनम तेरी कसम दूसरा दिन- 5.25 करोड़ रुपये
- सनम तेरी कसम तीसरा दिन- 5.75 करोड़ रुपये
- सनम तेरी कसम चौथा दिन- 3.15 करोड़ रुपये
- सनम तेरी कसम 5वां दिन- 2.85 करोड़ रुपये
- सनम तेरी कसम 6वां दिन- 2.75 करोड़ रुपये
- सनम तेरी कसम 7वां दिन- 2.40 करोड़ रुपये
टोटल कमाई- 26 करोड़ रुपये
जानें बैडएस रविकुमार का कलेक्शन
बॉलीवुड गायक और एक्टर हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रविकुमार ने भारत में लगभग 8.20 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया. सातवें दिन मूवी ने 35 लाख रुपये कमाए.
- पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 2.75 करोड़
- दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 2 करोड़
- तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 1.4 करोड़
- चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 0.6 करोड़
- पांचवे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 55 लाख
- छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 55 लाख
- सातवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 35 लाख रुपये
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










