Maatrubhumi Trailer: वर्दी पहनते ही बदल गए सलमान खान, ट्रेलर में गलवान की जंग ने उड़ाए होश

Updated:
विज्ञापन

सलमान खान मातृभूमि ट्रेलर-रिलीज़

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Salman Khan Maatrubhumi Trailer Release 2026: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. गलवान घाटी की घटना पर आधारित फिल्म में सलमान फौजी के दमदार किरदार में नजर आएंगे.

विज्ञापन

Salman Khan Maatrubhumi Trailer Release 2026: सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर देशभक्ति और सेना के जज्बे की कहानी लेकर आ रहे हैं. उनकी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. गलवान घाटी की घटना पर आधारित इस फिल्म में सलमान भारतीय सेना के अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं. ट्रेलर सामने आते ही उनके फौजी लुक और एक्शन की चर्चा शुरू हो गई है.

विज्ञापन
View on Instagram

सलमान ने खास अंदाज में किया ट्रेलर रिलीज

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा, "आज रिलीज करूं या कल? जो कल करे सो आज कर, जो आज करे सो अब. एन्जॉय द ट्रेलर." इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी.

करीब 4 मिनट 35 सेकंड के ट्रेलर में भारत-चीन सीमा पर तनाव और सैनिकों के बीच टकराव की झलक दिखाई गई है. सलमान खान का किरदार अपने सैनिकों का नेतृत्व करते हुए नजर आता है. ट्रेलर में चीनी सेना की तैयारियों और भारतीय जवानों के जवाबी मुकाबले को भी दिखाया गया है.

गलवान घाटी की घटना पर आधारित है कहानी

'मातृभूमि' की कहानी 15 जून 2020 को गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प से प्रेरित है. फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं, जिसे कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू से प्रेरित बताया गया है.

फिल्म की कहानी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर बढ़ते तनाव और उस मुश्किल रात के इर्द-गिर्द घूमती है, जब भारतीय सैनिकों ने बेहद कठिन हालात में सीमा की रक्षा की थी. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं. प्रशांत तमांग भी इसका हिस्सा हैं.

फौजी लुक में सलमान की तारीफ

ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर सलमान के लुक को लेकर प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. एक यूजर ने लिखा कि इंडियन आर्मी की वर्दी में सलमान खान से बेहतर अब तक कोई नहीं दिखा. वहीं, दूसरे यूजर ने उनके फौजी अंदाज की तारीफ करते हुए उन्हें भाईजान बताया.

4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

पहले इस फिल्म को 20 नवंबर 2026 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' अब 4 दिसंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है और इसे सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है.

'बैटल ऑफ गलवान' से बदला गया था नाम

सलमान खान की इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था. मार्च 2026 में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया. नाम बदलने के पीछे भू-राजनीतिक संवेदनशीलता और फिल्म के विषय को लेकर रणनीतिक सलाह जैसी वजहों की चर्चा रिपोर्ट्स में हुई थी.

दिसंबर 2025 में फिल्म का टीजर सामने आने के बाद चीनी सरकारी मीडिया ने भी इसकी आलोचना की थी. आरोप लगाया गया था कि फिल्म गलवान घाटी की घटना से जुड़े तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करती है.

फिल्म का गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' भी चर्चा में

ट्रेलर से पहले सलमान खान ने फिल्म का गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' भी रिलीज किया था. इस गाने को सलमान खान और मुस्कान ने आवाज दी है, जबकि इसका संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है. गाने के प्रमोशन के लिए सलमान ने रिकॉर्डिंग स्टूडियो का वीडियो भी साझा किया था.

ये भी पढ़ें: Ramayana: साई पल्लवी ने माता सीता के रूप में दिखाया नारी शक्ति का दम, हाथों में तलवार लेकर किया राक्षसों का विनाश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola