ePaper

Raid 2 Box Office Collection Day 34: अजय देवगन की फिल्म ने 34वें दिन भी दिखाई ताकत, इतने करोड़ का आंकड़ा पार

Updated at : 03 Jun 2025 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
Box Office Report

Box Office Report

Raid 2 Box Office Collection Day 34: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने रिलीज के 1 महीने के भीतर धुआंधार कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े. आइये जानते हैं राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित मूवी ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

Raid 2 Box Office Collection Day 34: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की हालिया रिलीज रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर एक हिट फिल्म साबित हुई. क्राइम थ्रिलर ड्रामा में अजय को ईमानदार और निडर आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका निभाते हुए देखा गया, जो अपनी 75वीं छापेमारी कर रहा है. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित मूवी में वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में है. वहीं रितेश देशमुख विलेन दादा मनोहर भाई – एक भ्रष्ट राजनेता का रोल निभा रहे हैं. आइये जानते हैं 34वें दिन इसने कितना कलेक्शन किया.

रेड 2 ने 34वें दिन की इतनी कमाई

sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की रेड 2 ने 34वें दिन यानी मंगलवार को अब तक 0.06 करोड़ कमाए है. जिसके बाद मूवी का टोटल कलेक्शन 168.96 करोड़ हो गया. इस शुक्रवार को अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 आने के साथ, फिल्म का थियेटर रन खत्म हो जाएगा. इसलिए इसे कमाई करने के लिए चार और दिन हैं.

रेड 2 के डे वाइज कलेक्शन

  • Raid 2 Box Office Collection Week 1: 95.75 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Week 2: 40.6 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Week 3: 20.5 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 23: 1 करोड़ रुपये
  • Raid 2 Box Office Collection Day 24: 1.85 करोड़ रुपये
  • Raid 2 Box Office Collection Day 25: 2.4 करोड़ रुपये
  • Raid 2 Box Office Collection Day 26: 0.75 करोड़ रुपये
  • Raid 2 Box Office Collection Day 27: 0.85 करोड़ रुपये
  • Raid 2 Box Office Collection Day 28: 0.7 करोड़ रुपये
  • Raid 2 Box Office Collection Day 30: 0.6 करोड़ रुपये
  • Raid 2 Box Office Collection Day 31: 1.15 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 32: 1.61 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 33: 0.01 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 34: 0.06 करोड़

रेड 2 का टोटल कलेक्शन- 168.47 करोड़

रेड 2 के बारे में

रेड 2 ने 236.29 करोड़ की कमाई के साथ, रणवीर सिंह की दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म गली बॉय को पीछे छोड़ दिया है. गली बॉय ने दुनिया भर में 235.47 करोड़ की कमाई की थी. जल्द ही अजय देवगन स्टारर यह फिल्म शाहरुख खान की ‘जब तक है जान’ (241 करोड़ की कमाई) और रणबीर कपूर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ (242.50 करोड़ की कमाई) को पीछे छोड़ सकती है. रेड 2 का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है. यह 1 मई, 2025 को रिलीज हुई और इसमें वाणी कपूर, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल और बृजेंद्र काला भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- No Entry 2: दिलजीत दोसांझ के अचानक फिल्म छोड़ने पर अनीज बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कभी सफाई नहीं…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola