ePaper

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग मना रही इस आइलैंड पर वेकेशन, समन्दर किनारे कपल दिखे रोमांस करते

Updated at : 27 Jun 2022 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग मना रही इस आइलैंड पर वेकेशन, समन्दर किनारे कपल दिखे रोमांस करते

प्रियंका चोपड़ा ने अपने वेकेशन की तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें वो अपने पति निक जोनस के साथ रोमांस करते हुए दिख रहे है. तसवीरों पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे है.

विज्ञापन

Priyanka-Nick Vacation Photo: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक है. प्रियंका और निक अक्सर कपल गोल्स देते रहते है. एक-दूसरे के प्रति कपल अपना प्यार दिखाने में कभी पीछे नहीं हटते. दोनों अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर इन दिनों तुर्क्स और कैको आइलैंड्स (Turks and Caicos Islands) पर छुट्टियां मना रहे है. वेकेशन की तसवीरें एक्ट्रेस ने शेयर की है.

प्रियंका चोपड़ा की तसवीरें 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर निक जोनस संग बेहद रोमांटिक तसवीरें शेयर की है. तसवीरों में कपल जमकर मस्ती और एक-दूसरे से रोमांस करते दिखे. पहली तसवीर में एक्ट्रेस निक के गाल पर किस करते दिखी. दूसरे फोटो में दोनों याच पर साथ में बैठे दिखे. एक फोटो में वो येलो बिकिनी पहने समन्दर किनारे दिख रही है. एक फोटो में वो ब्लैक बिकिनी पहने दिखी और निक उन्हें पीछे पीछे से हग किए दिख रहे है.

https://www.instagram.com/p/CfR7I5OvuNa/
रणवीर सिंह ने किया कमेंट

प्रियंका चोपड़ा की फोटो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है. इसपर ढेर सारे लाइक्स भी आ रहे है. रणवीर सिंह ने इस पर नजर नहीं लगने वाला इमोजी बनाया. एक मीडिया यूजर ने लिखा, पावर कपल. एक और यूजर ने लिखा, क्वीन और किंग. एक और यूजर ने लिखा, आप दोनों सबसे बेस्ट है.

Also Read: Priyanka Chopra Daughter: पिता निक जोनस का हाथ पकड़कर चलना सीख रही मालती मैरी,मैचिंग शूज में नजर आए दोनों
फादर्स डे पर प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टग्राम पर फादर्स डे पर निक जोनस की तसवीर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी थी. इसमें वो अपनी बेटी मालती मैरी के साथ मैचिंग जूते पहने दिखे थे. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, हैप्पी फर्स्ट फादर्स डे माय लव. आपको हमारी छोटी बच्ची के साथ देखना मेरी सबसे बड़ी खुशी है..घर वापस आने के लिए कितना शानदार दिन है… आई लव यू. वहीं, फिल्मों की बात करें तो देसी गर्ल वेब सीरीज सिटाडेल और फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola