Met Gala 2023: प्रियंका चोपड़ा के 11 कैरेट नेकलेस पर टिकी सबकी नजर, अरबों में है कीमत, देखें तसवीर

Met Gala 2023: मेट गाला 2023 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक साथ नजर आए. कई वीडियोज और तसवीरें सामने आई है, जिसमें कपल पैपराजी को पोज देते दिखे. इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने ब्लैक रंग की वैलेंटिनो ड्रेस पहनी थी.
Priyanka Chopra Necklace Price: प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला 2023 लुक इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है. प्रियंका ने ब्लैक कलर का थाई-हाई स्लिट गाउट पहना था, जिसमें वो बेहद कातिलाना लगी. एक्ट्रेस का ये अंदाज देख फैंस की नजरें उनपर टिक गई. इस इवेंट में देसी गर्ल अपने पति और अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास के संग नजर आई. इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने डायमंड नेकलेस पहना था, जिसकी कीमत जान आपके यकीनन होश उड़ जाएंगे.
मेट गाला 2023 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक साथ नजर आए. कई वीडियोज और तसवीरें सामने आई है, जिसमें कपल पैपराजी को पोज देते दिखे. इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने ब्लैक रंग की वैलेंटिनो ड्रेस पहनी थी. जबकि निक ने व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और टाई और जैकेट पहना हुआ था, जिसमें वो बेहद डैशिंग लगे. लेकिन सबका ध्यान एक्ट्रेस के 11.6 कैरेट के हीरे के नेकलेस पर पड़ा. रिपोर्ट्स की मानें तो इवेंट के बाद नेकलेस की नीलामी होगी.
प्रियंका चोपड़ा ने बुलगारी का स्टेटमेंट पीस पहना था. सोशल मीडिया पर एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने बहुत कीमती नेकलेस पहना था. ट्वीट के अनुसार, देसी गर्ल के नेकलेस की कीमत 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 204 करोड़ रुपए है. इसमें लिखा है मेट गाला के बाद इस नेकलेस की नीलामी की जाएगी.
Her $25 million @Bulgariofficial necklace is going to be auctioned off after #MetGala @priyankachopra pic.twitter.com/LK0otVUHea
— SAMBIT (@GirlDontYell) May 2, 2023
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस लव अगेन और वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी. सिटाडेल का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. एक्शन से भरपूर यह शो 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर जारी किया गया. इसके अलावा एक्ट्रेस फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी. फिल्म में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में होंगी.
Also Read: Met Gala में आलिया भट्ट ने 1 लाख मोतियों से सजी ड्रेस पहनी, जानिए किसने डिजाइन किया ये खूबसूरत गाउन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










