Hera Pheri 3: अक्षय - परेश - सुनील की तिकड़ी के साथ प्रियदर्शन फिर करेंगे हेरा-फेरी, खास अंदाज में किया ऐलान

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

प्रियदर्शन ने हेरा फेरी 3 को लेकर कही ये बात, फोटो- इंस्टाग्राम

Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की कल्ट क्लासिक कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'हेरा फेरी' की तीसरी किस्त को डायरेक्टर मिल गया है. इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन करेंगे.

विज्ञापन

Hera Pheri 3: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन आज अपना 68वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. खास बात यह है कि उन्होंने अपने बर्थडे पर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है, जिसे जानने के बाद उनकी एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी. दरअसल, प्रियदर्शन एक बार फिर अक्षय कुमार की कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ की तीसरी किस्त के लिए निर्देशन की कमान अपने हाथ में ले रहे हैं. उन्होंने इसका ऐलान आज अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है, जिसका मतलब है कि दर्शक राजू, घनश्याम और बाबू भैया को एक बार फिर सिनेमाघरों में एंटरटेन करते देख सकेंगे.

अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन को दी जन्मदिन की बधाई

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर प्रियदर्शन को बधाई देते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे प्रियन सर. आपके बर्थडे को सेलिब्रेट करने का इससे अच्छा क्या तरीका हो सकता है कि मैं आपके साथ एक हॉन्टेड सेट पर पूरा दिन बिताऊं। मेरे मेंटर बनने के लिए बहुत शुक्रिया. आप इकलौते ऐसे आदमी हैं जिनकी बेतरतीबी से दिखाई गई चीज भी स्क्रीन पर मास्टरपीस लगती है. दुआ करता हूं आपका पूरा दिन कम रीटेक्स के साथ बीते और ये साल आप के लिए बेहतरीन साल हो.’

हेरा फेरी 3 को किया कंफर्म

अक्षय कुमार की इस ट्वीट पर प्रियदर्शन ने जवाब देते हुए लिखा, ‘तुम्हारी बधाई के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। इसके बदले में मैं तुम्हें एक रिटर्न गिफ्ट देना चाहता हूं. मैं हेरा फेरी 3 करने के बारे में सोच रहा हूं, क्या तुम लोग तैयार हो. इसी के साथ उन्होंने अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल को टैग किया.’

अक्षय कुमार को मिला रिटर्न गिफ्ट

अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन के इस सरप्राइज पर रियेक्ट करते हुए लिखा, ‘सर जन्मदिन आपका है और गिफ्ट मुझे मिल रहा है. चलो फिर ठीक है, करते हैं थोड़ी हेरा फेरी.’ मालूम हो कि प्रियदर्शन इन दिनों अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में अक्षय के अलावा तब्बू और मिथिला पालकर भी नजर आएंगी.

यह भी पढ़े: Mithun Chakraborty: क्या मिथुन निभाएंगे आध्यात्मिक गुरु ओशो का किरदार? बोले- मैं उनके जैसे दिखता…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola