ePaper

Payal Rohatgi Wedding: पायल रोहतगी ने अपने होने वाले दूल्हे संग्राम सिंह संग किया रोमांटिक डांस, शादी आज

Updated at : 09 Jul 2022 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
Payal Rohatgi Wedding: पायल रोहतगी ने अपने होने वाले दूल्हे संग्राम सिंह संग किया रोमांटिक डांस, शादी आज

Payal Rohatgi Wedding: रेसलर संग्राम सिंह और एक्ट्रेस पायल रोहतगी आज आगरा में शादी करने जा रहे है. इस बीच एक्ट्रेस ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने होने वाले दूल्हे के साथ डांस करती दिख रही है. वीडियो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Payal Rohatgi Marriage: पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह आज 9 जुलाई को शादी कर रहे है. पायल और संग्राम आगरा के जेपी पैलेस में सात फेरे लेंगे. शादी की रस्में करते हुए कपल ने कई तसवीरें पोस्ट की है. अब फैंस पायल को दुल्हन के लिबास में देखने के लिए बेताब है. इस बीच कपल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमों दोनों रोमांटिक डांस करते दिख रहे है.

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह का वीडियो

पायल रोहतगी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है. इसमें पायल अपने होने वाले पति के साथ डांस करते हुए नजर आ रही है. एक्ट्रेस ने व्हाइट और गोल्डन कलर का लहंगा पहना है. इसमें वो काफी स्टनिंग लग रही है. जबकि संग्राम सिंह ब्लू और व्हाइट कुर्ता पायजामे में काफी स्मार्ट लग रहे है.

https://www.instagram.com/p/Cfw7un9AOu2/
मेहंदी सेरेमनी की तसवीरें

मेहंदी सेरेमनी की तसवीरें पायल रोहतगी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. तसवीरों में पायल मेहंदी लगाते दिख रही है और संग्राम उसे बड़े प्यार से देख रहे है. संग्राम भी मेहंती लगाते नजर आ रहे है. गोल्डन कलर के लंहगे में वो काफी खूबसूरत लग रही है. बीते दिन एक्ट्रेस ने प्री- वेंडिग फोटोशूट भी करवाया था.

https://www.instagram.com/p/Cfx8KJkD6XD/
आज है शादी

शादी से पहले बीते दिन पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने 850 साल पुराने मंदिर में पूजा की थी. आगरा के प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में कपल के पूजा करते हुए तसवीरें विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. बता दें कि दोनों 12 साल से साथ में है और अब दोनों अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ रहे है.

Also Read: Sangram Singh-Payal Rohatgi Pics:पायल रोहतगी के प्यार में डूबे दिखे संग्राम सिंह, प्री-वेडिंग फोटोज वायरल

हिन्दू रीति-रिवाजों से शादी करेंगे कपल

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह हिन्दू रीति-रिवाजों से शादी करेंगे. उनकी शादी में परिवार के सदस्य और करीबी लोग शामिल होंगे. इस बारे में बारे करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि यह शादी बेहद सिक्योरिटी एरिया में होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola